1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. आहार
  4. Tond kam karne ke liye kya khayen

तोंद निकल गई है तो ये खाना छोड़ें और ये खाना शुरू करें, 1 माह में हो जाएगी अंदर

Ways to reduce belly fat
Ways to reduce belly fat
Tond kam karne ke upay: तोंद एक वैश्‍विक समस्या है। जो भी व्यक्ति ऐसा कार्य कर रहे है जिसमें 7 से 8 घंटे बैठना होता है उनकी तोंद निकलना स्वाभाविक है। कई साधु संत हैं जो बैठे रहते हैं और खूब उपवास भी करते हैं परंतु फिर भी उनकी तोंद निकली हुई है। अब समस्या यह है कि आपके पास योगासन, एक्सरसाइज या कसरत करने का समय नहीं है तो क्या करें?
 
चार काम करें : रीढ़ की हड्डी को सीधा करके बैठने का अभ्यास करें, उचित मात्रा में पानी पिएं, तनाव न लें, पर्याप्त नींद लें और कोपिन का उपयोग करें।
 
यह खाना पीना छोड़ दें : चावल, गेंहूं, कोल्ड ड्रिंक, चाय, कॉफी, मटन, चिकन, शक्कर, मिठाई, फास्ट फूड, जंक फूड, नूडल्स, सॉफ्ट ड्रिंक, सोडा, सेव, मैदे, बेसन, दूध आदि से बने हुए खाद्य पदार्थ छोड़ने के लिए तैयार हैं तो यह यह नुस्खा आपके लिए है। 
 
ये खाना करें शुरू : ज्वार, मक्का, जौ, बाजरा से बने खाद्य पदार्थ, ककड़ी, टमाटर, सभी तरह के सलाद, ग्रीन टी पिएं, ज्यूस, नींबू पानी, फल, फूलगोभी, रागी, चिया सीड्स, सब्जी, स्मूदी का सेवन ही करना होगा। सुबह नाश्ता जरूर करें और रात का भोजन हल्का फुल्का ही लें।
अगला लेख
बच्चा नहीं बन पा रहा है class monitor तो सिखाएं ये बातें