शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. आहार
  4. monsoon 7 immunity booster foods items
Written By

Monsoon foods - बारिश के सीजन में खाएं ये 7 फूड, आसपास भी नहीं मंडराएंगी बीमारियां

Monsoon foods - बारिश के सीजन में खाएं ये 7 फूड, आसपास भी नहीं मंडराएंगी बीमारियां - monsoon 7 immunity  booster foods items
मानसून के सीजन में पाचन प्रक्रिया बहुत हद तक कमजोर हो जाती है। ऐसे में आप जल्द ही बीमारियों की जद में आ जाते हैं, इसलिए मानसून सीजन में खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है। इस सीजन में भूलकर भी अनहाइजेनिक या बाजार में बिक रही खुली चीजें बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। घर पर भी हैवी फूड आइटम्‍स खाने से बचना चाहिए क्योंकि इस सीजन में आप वॉक भी नहीं कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मानसून में किन 7 चीजों का सेवन जरूर करें ताकि आपकी पाचन शक्ति मजबूत रहें।
 
1.तुलसी- तुलसी में कई प्रकार के एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और औषधीय गुण मौजूद होते हैं। यह  आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इससे पाचन प्रक्रिया भी बेहतर होती है। साथ ही बीमारियों के चपेट में आने से बचते हैं।

2.अदरक –अदरक में इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने की ताकत होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटीवायरस तत्व मौजूद होते हैं जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। आप चाय के साथ सब्जियों में भी इसका हल्‍का सा उपयोग कर सकते हैं। 

3. लेमन ग्रास –सुबह –सुबह इसकी एक कप चाय आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करेगी। इसके सेवन से सर्दी, खांसी और अन्य सीजनल बीमारियों से दूरी बनी रहेगी।

4.हल्दी – हल्दी में मौजूद एंटी-वायरल और औषधीय गुण होता है। इसका दूध पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दी,जुकाम या खांसी होने पर हल्दी के दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।

5. लहसुन – लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्‍टीरियल और औषधीय गुण मुख्य रूप से मौजूद होते हैं। जिससे इम्‍यूनिटी बूस्‍ट होती है। साथ ही वायरल होने पर यह बीमारी से बचाव में काफी मददगार है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर लहसुन को घी में फ्राई कर दिया जाता है।

6. नींबू – नींबू में मौजूद विटामिन – सी, और अन्य मिनरल्स मौजूद होने से यह काफी गुणकारी होता है। इसके सेवन से आप,सर्दी, खांसी और वायरल की चपेट में आने से बच सकते हैं। आप इसका सबसे सही इस्तेमाल सब्जियों में डालकर कर सकते हैं। जी हां,जब भी आप कोई सब्जी खाते हैं तो उसमें थोड़ा सा नींबू डाल लें।

7.हर्बल टी – ये सही है कि चाय पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हर्बल चाय में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट नहीं होती है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में बेहतर विकास होता है। 

Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
ये भी पढ़ें
श्राद्ध में क्या खाना बनाना चाहिए, जानिए यहां...