गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. आहार
  4. diabetes patient should not eat these 10 foods
Written By

डायबिटीज के 10 बड़े दुश्मन हैं ये फूड, इनसे बचें जरूर

diabetes awareness day
डायबिटीज होने के बाद खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखना जरूरी होता है। खाने की कई तरह की चीजों से दूरी बनाना होती है। साथ ही एक अच्छी डाइट फॉलो करना भी जरूरी हो जाता है। डायबिटीज अधिक होने पर भी परेशानी है और कम होने पर भी घातक बीमारियां हो सकती है। 
 
आइए जानते हैं डायबिटीज मरीजों को किस तरह के 10 खाद्य चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए -
 
1. डायबिटीज मरीजों को सबसे पहले मीठे का सेवन बंद कर देना चाहिए। मीठा या फ्लेवर्ड दही, चॉकलेट, मीठे प्याज, बिस्कुट, नाश्ते में अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही पराठे, कचोरी, चाट डिब्बाबंद फलों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
 
2. डायबिटीज मरीजों को ज्यादा वसायुक्त पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए, पनीर, सॉस, चीज, बहुत सारा क्रीम, मलाई, मुरब्बा, और सीताफल का सेवन करने से बचना चाहिए।
 
3. शुगर के मरीजों को आलू, शकरकंद और कच्चू का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
4. डायबिटीज मरीज को भूलकर भी केला, अंगूर, चीकू, लीची और सीताफल का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
5. फूल फैट मिल्क, कैंडी, खजूर से परहेज करना जरूरी है।
 
6. डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए अक्सर करेले के ज्यूस का सेवन किया जाता है। लेकिन आपकी शुगर पहले से ही कम है तो करेले के ज्यूस का सेवन नहीं करें।
 
7. आंवले का मुरब्बा खाने से बचें।
 
8. डायबिटीज मरीज को भूलकर भी आम का सेवन नहीं करना चाहिए बहुत कम मात्रा में करना चाहिए। पके हुए आम में 25-30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इससे शक्कर की मात्रा बढ़ती है इसलिए आम के सेवन से परहेज करें।
 
9. सूखे मेवों में खासकर किशमिश का सेवन बहुत अधिक नहीं करना चाहिए। किशमिश प्राकृतिक मीठी होती है, जो लेकिन शुगर मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
 
10. शुगर होने के बाद मीठा नहीं खाना चाहिए लेकिन नमक की मात्रा भी कम करना जरूरी होता है।
 
Disclaimer: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 
ये भी पढ़ें
Munshi Premchand Essay मुंशी प्रेमचंद पर हिन्दी में निबंध