sawan somwar

क्या आपने कभी पी है ब्लू टी? फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे

वजन कम करने से लेकर डिप्रेशन तक के लिए फायदेमंद है नीली चाय

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 2 मार्च 2024 (13:39 IST)
Blue Tea Benefits
  • ब्लू टी इम्युनिटी बूस्टर के लिए फायदेमंद है।
  • इसमें मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
  • इससे डिप्रेशन की समस्या से राहत मिलती है।
Blue Tea Benefits : भारत में चाय को राष्ट्रीय पेय के रूप में माना जाता है। चाय का सेवन भारत में सबसे अधिक किया जाता है। यहां चाय कई रूपों में प्रस्तुत की जाती है, जैसे- ग्रीन टी, ब्लैक टी, आइस टी, और हर्बल टी। ALSO READ: तनाव को दूर रखना चाहते हैं? ये हर्बल ड्रिंक्स हैं ब्रेन हेल्थ के लिए बेस्ट

हालांकि, हाल ही में एक नया प्रकार की चाय चर्चा में है, जिसे Blue Tea कहा जाता है। इस चाय के भी कई फायदे हैं, लेकिन इसके बारे में अभी तक बहुत कम लोगों को जानकारी है। इसलिए आइए आज हम जानें कि Butterfly Flower Tea क्या है और इसके लाभ क्या हैं।
 
ब्लू टी क्या है?
ब्लू टी को नीली चाय और बटरफ्लाई टी भी कहा जाता है। इसे बनाने के लिए Butterfly Flower का उपयोग किया जाता है। ब्लू टी तैयार करने के लिए एक कप पानी लें। उसे हल्का-सा गरम करें और 4-5 बटरफ्लाई फ्लावर डालें, और थोड़ी देर तक उबालें। इस चाय में थोड़ा सा शहद मिलाएं और गर्म चाय को पेश करें।
 
1. इम्युनिटी बूस्टर: ब्लू टी इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर भी काम करती है। इसे पीने से एनर्जी मिलती है। साथ ही थकान महसूस नहीं होती है। इसमें मौजूद खुशबू दिमाग को तरोताजा रखती है।
 
2. वजन घटाएं: इसमें मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और फैट बर्न करने में मददगार होते हैं। जिससे आपका वजन तेजी से कम होता है। ग्रीन टी की तरह ही ब्लू टी भी वजन कम करने में सहायक होती है।
 
3. डिप्रेशन से बचाव: कई बार दिमाग में कुछ चीजें बुरी तरह से बैठ जाती है जिससे आपका मूड भी खराब हो जाता है और इंसान धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाने लगता है। ब्लू टी की महक और इसके सेवन से डिप्रेशन कम करने में मदद करता है। इसकी महक से भी मूड परिवर्तित होता है।
4. माइग्रेन दर्द: लगातार माइग्रेन दर्द होने से किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इसलिए दर्द को कम करने के लिए आप ब्लू टी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व से माइग्रेन दर्द में आराम मिलेगा। इतना ही नहीं ब्लू का सेवन आप नॉर्मल सिरदर्द के दौरान भी कर सकते हैं।
 
5. झुर्रियों को करें कम: जी हां, असमय आपके चेहरे पर झुर्रिया आ गई है तो आप ब्लू टी का सेवन करें। इसके नियमित सेवन से चेहरे पर बढ़ रही झुर्रिया, फाइन लाइन्स को कम और ठीक करने में मदद करेगी।
 
6. बालों को मजबूत बनाएं: ब्लू टी के सेवन बालों की समस्या में राहत मिलती है। बाल मजबूत होते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स, खनिज तत्व और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे बालों को जरूरी पोषण मिलता है।
 
7. आंखों को बनाएं स्वस्थ: छोटी उम्र से ही बच्चों को चश्मे लग जाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो आप उन्हें यह थोड़ी मात्रा में दे सकते हैं। कुछ दिन दे कर यह भी देख लें कि बच्चों को कोई अन्य समस्या तो नहीं हो रही है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद होती है। आंखों की थकावट और सूजन भी कम होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत  या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ALSO READ: कोकम का ज्यूस पीने के 10 फायदे
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख