dharma sangrah
✕

फिर बढ़ रहा है स्टमक फ्लू का खतरा? जानें लक्षण और बचाव के तरीके

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (17:45 IST)
Stomach Flu: गर्मी के मौसम में पेट संबंधित बीमारियां आम हैं। जैसे-जैसे गर्मी का मौसम आता है खराब हाज़में, दस्त और उल्टी आदि के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। कई बार इग्नोर करने पर यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। साथ ही खान-पान सही न होने से भी पेट से जुड़ी कई दिक्कतें पैदा हो जाती हैं। पेट से जुड़ी ऐसी ही एक फ्लू का नाम है 'स्टमक फ्लू', जिसे मेडिकल भाषा में गेस्ट्रोएन्टराइटिस कहते हैं। स्टमक फ्लू पाचन तंत्र में सूजन की वजह से या फिर पेट में इंफेक्शन की वजह से हो सकती है।आमतौर पर वायरस, बैक्टीरिया, पैरासाइट या फिर दवाओं के रिएक्शन की वजह से 'स्टमक फ्लू' हो सकता है।

क्या है 'स्टमक फ्लू'
'स्टमक फ्लू' में पेट में ऐंठन, दस्त और उल्टी जैसी परेशनी हो सकती है। अक्सर दूषित खाने या फिर पानी में पाए जाने वाले नोरोवायरस, रोटावायरस, एस्ट्रोवायरस आदि वायरस खाने या पानी के साथ शरीर में घुस जाते हैं और संक्रमण फैलाना शुरू कर देते हैं। स्टमक फ्लू का खतरा बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में ज्यादा होता है।

 
गर्मी और बारिश में बढ़ जाता है स्टमक फ्लू का ख़तरा
स्टम फ्लू का खतरा गर्मी या फिर बारिश के मौसम में ज़्यादा होता है। ऐसा इसलिए होता है क्यों कि गर्मी, उमस और नमी में इस बीमारी के जीवाणुओं को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है। इस मौसम में खाद्य सामग्री जैसे फल और पका हुआ भोजन भी बहुत जल्दी खराब हो जाता है। साथ ही मक्खी, मच्छर ज्यादा होने से ये भी इन जीवाणुओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते हैं।

'स्टमक फ्लू' के लक्षण

 ALSO READ: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को बचपन में थी कौन सी बीमारी, जानिए कैसे दी उन्होंने इस बीमारी को मात
स्टमक फ्लू से बचने के लिए क्या करें?
खासकर गर्मी के मौसम में स्टमक फ्लू का खतरा ज्यादा होता है। इससे बचने के लिए इस मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। इसलिए पानी का भरपूर सेवन करें। साथ ही फलों का जूस भी ले सकते हैं। इसके अलावा खान-पान में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

अगला लेख