Hanuman Chalisa
✕

क्या है योग निद्रा? कुछ मिनटों की योग निद्रा से आप 8 घंटे की नींद ले सकते हैं

Updated: गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (12:09 IST)
yoga nidra sleep benefits
आज की इस लाइफस्टाइल में हम कई तरह की बिमारियों का सामना करते हैं। इस व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण स्ट्रेस और मेंटल हेल्थ की समय भी काफी अधिक बढ़ गई है। अत्यधिक स्ट्रेस होने के कारण आपको नींद की समस्या भी हो सकती है। कई लोगों को स्ट्रेस या अन्य बीमारी के कारण सही से नींद नहीं आती है। इस कारण से वे दिनभर थकान महसूस करते हैं। स्ट्रेस और बीमारियों को कम करने के लिए योग एक बेहतरीन विकल्प है। योग की मदद से आप कई तरह की समस्या से राहत पा सकते हैं। नींद न आने पर आप योग निद्रा भी कर सकते हैं। योग निद्रा आपकी नींद की समस्या को कम करेगा और आपको स्ट्रेस से राहत देगा। चलिए जानते हैं कि क्या है योग निद्रा और इसे कैसे करें....
 
क्या है योग निद्रा?
योग निद्रा को आध्यात्मिक नींद भी कहा जाता है। दरअसल योग निद्रा सोने व जागने के बीच की एक अवस्था है। इस अवस्था में आपके शरीर को आराम मिलता है और आपका माइंड रिफ्रेश होता है। योग निद्रा करने के बाद आपका शरीर एक ऊर्जा महसूस करता है। जिनकी नींद सही से पूरी नहीं होती है उनके लिए योग निद्रा बहुत फायदेमंद है। शुरुआत में योग निद्रा करते समय आप सो सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे अभ्यास के ज़रिए आपको इसे ठीक से करना आ जाएगा। 
 
इसे करते समय आप जमीन पर मैट या कंबल बिछा लें। इसके बाद आप शवासन की तरह लेट जाएं। लेटने के बाद अपनी बॉडी को ढीला छोड़ दें और अपनी सांसों पर ध्यान दें। इसके बाद अपने अंतर्मन में झाकने की कोशिश करें। कुछ समय बाद आपका माइंड रिलैक्स हो जाएगा और आप शांति महसूस करेंगे। 
 
बिहार स्कूल ऑफ योग के संस्थापक स्वामी सत्यानंद सरस्वती के अनुसार कुछ समय की योग निद्रा आपको घंटों की नींद से प्राप्त हुए आराम के सामान ही होती है। लगातार या नियमित रूप से योग निद्रा करने से आपका दिमाग पहले की अपेक्षा से कई अधिक सक्रिय हो जाता है। अगर आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आप अन्य आसनों के बाद योग निद्रा कर सकते हैं। 
क्या हैं योग निद्रा के फायदे?
कैसे करें योग निद्रा?

ALSO READ: नहीं आती है नींद? Sound therapy का करें इस्तेमाल, मिनटों में आएगी गहरी नींद

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख