sundarkand

क्या आपको भी है अनिद्रा की समस्या? तो इन उपायों को अपनाने से आएगी गहरी नींद

Updated: गुरुवार, 28 मार्च 2019 (14:53 IST)
बदलती जीवनशैली में कई बार तनाव, चिंता, सोने से पहले की गलत आदतें आदि कारणों से कुछ लोगों को अनिद्रा की समस्या होती है। किसी को जल्दी नींद नहीं आ पाती, किसी को गहरी नींद नहीं आती तो किसी को पूरी रात नींद नहीं आ पाती है। ऐसा नियमित होने से नींद की कमी हो जाती है जो कई सेहत समस्याओं का कारण बनती है।
 
 
आइए, हम आपको बताए कुछ ऐसे तरीके जो अनिद्रा की समस्या दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं -
 
1 रोजाना रात को सोने से पहले हाथ-मुंह और पैरों को धोएं। ऐसा करने से अच्छी नींद लगने में मदद मिलती है।
 
2 दिन में या रात में जब भी सोना हो, तो उस समय से पहले चाय या कॉफी का सेवन न करें।
 
3 सोने से पहले तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करने से भी दिमाग शांत और स्थिर रहता है, रक्त संचार बेहतर होने के साथ ही थकान दूर होती है, जिससे नींद अच्छी आती है।
 
4 रात को सोने से पहले दूध में एक चुटकी जायफल मिलाकर पीएं। ये भी अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
 
5 सांस लेने की इस ट्रिक को भी आप आजमा सकते है, इसके लिए आपको नाक से चार सकेंड तक के लिए सांस लेना है, फिर सात सकेंड तक इसे रोक कर रखें और आठ सकेंड तक इसे छोड़ते रहे। ऐसा करने से हार्ट बीट धीमी होती है और ब्रेन में एक केमिकल रिलीज होता है, जोकि अच्छी नींद लाने में सहायक होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख