Hanuman Chalisa

विश्‍व हैजा दिवस 2022 : हैजा क्या है? जानें कारण, लक्षण और सावधानियां

Health care
 
हैजा क्या है?- प्रतिवर्ष 23 सितंबर को विश्‍व हैजा दिवस (World Cholera Day) मनाया जाता है। यह रोग अस्वच्छता से रहने और दूषित खान-पान के कारण होता है। यह एक जानलेवा बीमारी है। यह विब्रियो/वाइब्रियो कॉलेरी (Vibrio cholerae)  नामक जीवाणु के माध्यम से फैलता है। 
 
हैजा कब और क्यों फैलता है? जानिए कारण- विशेष कर यह बारिश में तथा बाढ़, युद्ध, अकाल इत्यादि स्थितियों में यह फैलता है। बारिश के मौसम में पानी दूषित हो जाता है साथ ही गंदगी भी बढ़ जाती है। दूषित खानपान के साथ-साथ मक्खियों के द्वारा भी यह फैलता है। मक्खियां गंदगी पर बैठकर इधर-उधर बैठती है जो इसके फैलने का मुख्य कारक है। 
 
हैजा के लक्षण? हैजा के लक्षण निम्नलिखित होते हैं-
1 उल्टियां होना
2 पतले दस्त होना
3 शरीर में कमजोरी होना
4 शरीर में ऐंठन होना
5 बार-बार प्यास लगना
6 पल्स रेट तेज होना
 
हैजा मुख्यतः यह बारिश में ही फैलता है तो इस मौसम में इन बातों का ध्यान रखें। पढ़ें सावधानियां-
 
1 बार-बार हाथ साबुन से धोएं या सेनिटाइजर का उपयोग करें।
 
2 जहां गंदगी हो या दूषित पानी की संभावनाएं हो, वहां का पानी न पीएं।
 
3 पका हुआ और गर्म भोजन ही करें।
 
4 बारिश के मौसम में बाहर का न खाएं।
 
5 पानी को उबालकर पीएं।
 
6 फल और सब्जियों को अच्छी तरह से साफ करके ही सेवन करें।

ALSO READ: केला कैसे खाएं जानिए सही तरीके

ALSO READ: विश्व हैजा दिवस कब है?

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

बाल कविता: अकड़म बकड़म

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अगला लेख