sundarkand

लैपटॉप पर काम करने से थकी आंखों को दें आराम इन 4 उपायों से दूर हो जाएगी सारी थकान

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (16:58 IST)
हेल्दी आंखों के लिए टिप्स (Tips for Healthy Eyes)
आंखों हमारी सेहत का आइना कही जाती है लेकिन आज कल लेपटॉप और मोबाइल के बढ़े उपयोग का सीधा असर हमारी आँखों की सेहत पर हुआ है।  हेल्दी
eyes care tips
रहने की लाख कोशिश करने के बावजूद इन उपकरणों के लगातार उपयोग से आंखें कमजोर होने लगती हैं और आंखों की रोशनी भी कम होने लगती है। इसके साथ ही लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियों की वजह भी आंखो को कमजोर बना देती हैं। जिसकी वजह से कम उम्र में आंखों पर चश्मा लगाना पड़ सकता है। आजकल की भागम-भाग और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के बीच आंखों को हेल्दी रखने के लिए ये उपाय अपनाए जा सकते हैं।

टीवी और मोबाइल का उपयोग कम करें
कम्प्यूटर और मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों को नुकसान पहुंचाती है। देर तक स्क्रीन देखना आंखों की सेहत को नुकसान होता है। इसलिए जब ज़रूरी न हो तो फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल ना करें।

हेल्दी डाइट लें
आंखों के लिए विटामिन ए की बहुत जरूरत होती है। इसके साथ कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिंस का सेवन आँखों कई सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। हेल्दी आंखों के लिए एवोकाडो, सेब, पालक, गाजर और बादाम का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

जंक फूड का सेवन ना करें
बच्चों के साथ साथ आज कल बड़ों में भी जंक फूड खाने की आदत बहुत अधिक देखी जाती है जिसका नुकसान उनकी ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। फास्ट फूड और जंक फूड खाने से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।  इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिससे आगे चलकर आंखों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

आंखों की एक्सरसाइज करें
थकान से आराम दिलाने के लिए आंखों की एक्सरसाइज करनी चाहिए। सुबह-सुबह पार्क में घूमने, हरी घास पर टहलने और प्रकृति के बीच समय बिताने से भी आंखों को आराम मिलता है। काम के बीच में भी कुछ देर रुक कर आँखों को आराम देना चाहिए।

 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख