Hanuman Chalisa

किन चीजों के साथ नहीं करें दही का सेवन, जानिए 5 काम की बातें...

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (13:06 IST)
Curd health tips
 

अच्छी सेहत के लिए दही (curd) खाना सबसे अच्छा माना जाता है। दही को कई तरह से खाया जाता है, जैसे- दही का रायता, दही-खिचड़ी, मीठा दही, नमकीन दही, सादा दही, यहां तक कि कई सब्जियों को बनाने में भी दही का उपयोग अधिकतर जगहों पर किया जाता है। दही का सेवन बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी कर सकते हैं। 
 
शरीर के लिए सबसे पौष्टिक चीजों में दही का सेवन शुमार किया जाता है। इसके सेवन से जहां हड्डियां मजबूत होती है, वहीं पाचन तंत्र अच्छा रहता है तथा त्वचा और बालों के लिए भी दही खाना लाभकारी माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही के सेवन करने के भी कुछ नियम है। 
 
जैसे एक नियम यह भी है कि धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद या भादों के मास में दही खाना वर्जित माना गया है, क्योंकि यह समय वर्षाकाल का होता है और इन दिनों दही में बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है जो हमारी आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे कफ की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही नियमानुसार गलत समय पर दही सेवन करने से यह शरीर के लिए हानिकारक होता है। साथ ही कुछ खाद्य पदार्थों के साथ दही का सेवन नुकसानदायक है। 
 
आइए यहां जानते हैं किन चीजों के साथ दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पढ़ें 5 खास टिप्स- health tips
 
1. दही और प्याज- कभी भी दही के साथ प्याज का सेवन नहीं करें। इससे दाद, खुजली, त्वचा और पेट से संबंधित अन्य समस्या उत्पन्न होती है। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है और प्याज की तासीर गर्म होती है।
 
2. दही और घी-तेल के पराठे का कॉम्बिनेशन- कई लोग दही के साथ देसी घी के पराठे बड़े चाव से खाते होंगे। लेकिन आपको यह जानना आवश्‍यक है कि दही के साथ अधिक तला-गला खाने से पाचन क्रिया कमजोर होती है तथा थकान महसूस होती है। अत: कभी भी दही के साथ घी और तेल के पराठे का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
3. आम और दही- आम सभी के पसंदीदा फूड में शामिल है। इसे फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही और आम दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। एक शोध के अनुसार इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ करने से शरीर में टॉक्सिन होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। 
 
4. दही और उड़द- आप दही के साथ उड़द की दाल नहीं खा सकते हैं। इन दोनों का साथ में सेवन करने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। लेकिन अन्य दालों के साथ आप दही का सेवन कर सकते हैं।  
 
5. मछली और दही- खाने-पीने के शौकिन लोग खाने में वैरायटी अधिक पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दही के साथ मछली खाना कितना अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। इससे जहां गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ता हैं वहीं पेट की अन्य बीमारियां पैदा होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख