biodatamaker

घर पर कैसे बनाएं मुंबई स्टाइल में टेस्टी पाव भाजी, जानें आसान विधि

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (16:49 IST)
Pav Bhaji Recipe
 

पाव भाजी (Pav Bhaji) : पढ़ें सरल विधि- 
 
सामग्री : 
 
1 फ्रेश पत्ता गोभी (छोटी साइज की), 3 आलू, 1 शिमला मिर्च, 1 छोटी फूल गोभी़, 2 टमाटर, 2 कटे प्याज, 2 कटी हरी मिर्च, पाव कटोरी टमाटर प्यूरी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, पाव भाजी मसाला, घी एवं तेल, कटा धनिया और ताजे पाव। 
 
Tasty pav bhaji recipe विधि : 
 
सबसे पहले पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, फूल गोभी और आलू को छीलकर बारीक काट लें। अब उन्हें प्रेशर कुकर में डालें और पकाएं। अब कढ़ाई में तेल गरम करके जीरा भून लें, उसमें प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालकर पकाएं। फिर हरे मटर और टमाटर की प्यूरी मिला कर अच्छे से पकाएं। 
 
अब नमक, लाल मिर्च डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि मसाला तेल न छोड़ने लगे। फिर उबली हुई आलू, पत्ता गोभी, फूल गोभी, शिमला मिर्च मैश करके पक रहे मसाले में मिक्स कर दें। ऊपर से आवश्यतानुसार पानी डालें। इस भाजी को आप अपने हिसाब से पतली या गाढ़ी रख सकती है। जब भाजी पूरी तरह अच्छे से पक जाने पर उसमें पाव भाजी मसाला और हरा धनिया बुरकाएं। लीजिए तैयार है आपकी मुंबई स्टाइल में स्वादिष्ट पाव भाजी। 
 
अब परोसने के लिए तवा गरम करके उस पर घी, तेल अथवा बटर लगाकर धीमी आंच में पाव को दोनों तरफ से अच्छे से क्रिस्पी सेक लें। अब एक प्लेट में पाव और भाजी परोसें। सर्व करते समय ऊपर से नीबू, बारीक कटे प्याज और सेंव डालें और गरमा-गरम सर्व करें।

Rk. 

Pav Bhaji recipe

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख