sundarkand

इन 4 हार्मोन की वजह से आपकी नींद होती है प्रभावित

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (17:58 IST)
आज की इस भाग दौड़ जिंदगी में अधिकतर लोगों को नींद की समस्या होती है। न्यूट्रीशन की कमी और आर्टिफीसियल लाइट के कारण हमारी नींद प्रभावित होती है। साथ ही आज के समय में लोग देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं। इन सभी चीज़ों के कारण आपके हार्मोन असंतुलित होते हैं। 
शरीर में हार्मोन्स का असंतुलन लोगों में नींद न आने की समस्या का एक बड़ा कारण है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मुख्य रूप से 4 हार्मोन्स का असंतुलन हमारी स्लीप साइकिल को प्रभावित करता है। चलिए जानते हैं इन हार्मोन के बारे में और कैसे आप इन हार्मोन को संतुलित कर सकते हैं...
1. Melatonin: हमारी नींद की साइकिल को नियमित रखने के लिए मेलाटोनिन हार्मोन बहुत अहम भूमिका निभाता है। इस हार्मोन के असंतुलन से आपको नींद न आने और बैचेनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस हार्मोन को संतुलित करने के लिए आप काजू, अनानास, केला और मूंगफली जैसे tryptophan से भरपूर चीज़ों का सेवन कर सकते हैं। साथ ही रात में कमरे में पर्याप्त अंधेरा रखने से भी मेलाटोनिन के स्तर में वृद्धि होती है।
 
2. Serotonin: यह हार्मोन नींद की क्वालिटी और अवधि को रेगुलेट करने में मदद करता है। गहरी और लंबी नींद के लिए सेरोटोनिन को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। कोको, चीया के बीज, केला और नट्स आदि का सेवन करने से शरीर में इस हार्मोन को संतुलित किया जा सकता है। साथ ही ज्यादा आर्टिफिशियल लाइट के इस्तेमाल से भी आपके शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन की कमी होती है इसलिए अपने स्क्रीन टाइम को कम करें।
 
3. Cortisol: यह हार्मोन आपका main stress हार्मोन है। यह हार्मोन आपके मूड, मोटिवेशन और डर को कंट्रोल करता है। इसके साथ ही स्ट्रेस होने पर यह हार्मोन आपकी हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है। साथ ही कोर्टिसोल आपके इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करता है। इस हार्मोन को संतुलित करने के लिए आप ब्रोकोली, पालक, चिया सीड्स, अंडे और सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते हैं।
 
4. Progesterone: प्रोजेस्टेरोन हार्मोन शरीर को आरामदायक और शांत महसूस कराता है। इस हार्मोन के कारण आपको जल्दी और अच्छी नींद आती है। चना, कद्दू के बीज, अलसी के बीज और ब्रोकली आदि का सेवन करने से प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाया जा सकता है।
ALSO READ: कम नींद के कारण महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख