Hanuman Chalisa

लंबे और घने बालों के लिए लगाएं अंगूर के बीज का तेल

grapeseed oil benefits
खट्टे मीठे अंगूर हमारी सेहत के साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। दरअसल बालों के लिए अंगूर के बीज का तेल बहुत फायदेमंद है (grapeseed oil benefits)। अंगूर के बीज के तेल में कैरोटीनॉयड, ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड जैसी ज़रूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन E मौजूद होता है जो आपके बालों को सन डैमेज और प्रदूषण से प्रोटेक्ट करता है। अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं तो अंगूर के बीज का तेल आपके लिए बहुत फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसके फायदे....
 
1. बालों की ग्रोथ को बढ़ावा: अंगूर के बीज के तेल में विटामिन E, flavonoids, polyphenols और linoleic एसिड होता है जो आपके बालों की हेल्थ को बढ़ावा देता है। यह अपने एंटी-एजिंग और मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए भी जाना जाता है जो स्कैल्प को हाइड्रेटेड और मजबूत रखने में मदद कर सकता है।
 
2. बाल बनाए शाइनी: बढ़ती उम्र के साथ हमारे स्कैल्प का सीबम कम होने लगता है जिससे हमारे बालों की शाइन कम हो जाती है। अंगूर के बीज के तेल में प्राकृतिक कंडीशनिंग एजेंट होते हैं जो बालों की शाइन बढ़ाने के लिए अंदर से बाहर तक काम करते हैं। 
3. बालों को रखे हाइड्रेट: अंगूर का तेल आपके बालों को हाइड्रेट रखता है क्योंकि इसमें विटामिन E जैसी पोषक तत्व होते हैं जो आपके स्कैल्प को अंदर से हाइड्रेट करते हैं। साथ ही अंगूर के बीच के तेल की मदद से आपके बाल frizzy और dry नहीं होंगे। 
 
4. दो मुंहे बालों से राहत: अंगूर का तेल आपके बालों को डैमेज होने से बचाता है जिससे आपको दो मुंहे बाल की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही यह तेल आपके बालों को प्रदूषण और धूप से होने वाले डैमेज से भी प्रोटेक्ट करता है। दो मुंहे बालों की समस्या से आपकी हेयर ग्रोथ कम होती है इसलिए यह तेल इन समस्या से राहत देता है। 
 
5. डैंड्रफ की समस्या होती है कम: अंगूर के बीज के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इस तेल की मदद से आप डैंड्रफ की समस्या को कम कर सकते हैं। साथ ही डैंड्रफ से होने वाली खुजली से भी यह तेल आपको राहत देता है।
ALSO READ: कोलेस्ट्रॉल ट्रीटमेंट से बालों को बनाएं शाइनी और घने

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख