sundarkand

सेब ज्यादा खाने से क्‍या होगा?

Updated: गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (14:43 IST)
हर दिन एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। ताकि कमजोरी महसूस नहीं हो और फिट बने रहे। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व फाइबर, विटामिन-सी, आयरन और पोटेशियम मुख्‍य रूप से होता है। बीमारी के दौरान एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। ताकि शरीर की कमजोरी को दूर कर सके। जल्‍दी ठीक होने के लिए कई बार दिन में अधिक सेब खा लेते हैं लेकिन वह आपको और अधिक बीमार कर सकता है। जी हां, सेब खाने के भी दुष्परिणाम होते हैं जिसे जानकर आपको शायद आश्चर्य लगे। लेकिन ऐसा ही है। तो आइए जानते हैं अधिक सेब खाने से क्‍या होता है -

- वजन बढ़ना - कहते हैं वजन कम करने के लिए सेब का सेवन करना चाहिए। लेकिन अगर आप दिन भर में अधिक मात्रा में खाते हैं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए नियमित रूप से एक ही सेब का सेवन करना चाहिए। अत्यधिक खाने से सेब से ही वजन बढ़ने लगता है।

-डाइजेशन - जी हां, सेब का अधिक सेवन करने से आपको पाचन की समस्या हो सकती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इससे आपका पेट रोज के मुकाबले अधिक साफ हो जाएगा।

- ब्‍लड शुगर - रोज की तुलना में अधिक सेब खाते हैं तो आपका ब्‍लड शुगर बिगड़ने की संभावना हो सकती है। और इस तरह की बीमारी होने पर सीमित मात्रा में ही फलों का सेवन करना चाहिए।

- दांतों को नुकसान - जी हां, अत्यधिक सेवन करने से आपके दांत खराब हो सकते हैं क्‍योंकि सेब में एसिडिक होता है। जिससे दांतों की परेशानी बढ़ सकती है। आमतौर पर दिन में 1 और अधिकतम 2 सेब खाने की सलाह दी जाती है।

- पेट में ऐंठन - इसका सेवन करने से आपको पेट में ऐंठन भी हो सकती है। जिससे लगातार पेट दुखना और पेट में आटी जैसा महसूस होना।

हालांकि यह एक सामान्य जानकारी है। बीमारी होने पर डॉक्टर के कहे अनुसार फलों का सेवन करना बेहतर है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख