sundarkand
✕

Beauty Tips : गर्भावस्था में कैसे बने रहें खूबसूरत, जानिए 5 प्रेग्नेंसी ब्यूटी केयर टिप्स

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (11:04 IST)
गर्भावस्था के दौरान शरीर के साथ-साथ त्वचा में भी कुछ परिवर्तन होते हैं, जो आपके सौंदर्य को चुरा लेते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने सौंदर्य को बरकरार रख सकती हैं।
 
1 इस अवस्था में शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता अधिक होती है, जिनकी कमी सौंदर्य चुरा सकती है, अत: स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखें। दूध, दही, हरी सब्जियां, दालें आदि शामिल करें।
 
2 आंखों के लिए विटामिन से भरपूर आहार लें, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा नींद भी पर्याप्त लें।
 
3 इस अवस्था में कैल्शियम की कमी बच्चे के लिए तो नुकसानदायक है ही, आपको भी दांत संबंधी समस्या दे सकती है, अत: डॉक्टर की सलाह के अनुसार कैल्शियम और विटामिन सी जरूर लें।
 
4 पेट, कूल्‍हे और स्तनों पर स्ट्रैच मार्क्स से बचने के लिए बेबी ऑइल की हल्के हाथों से मालिश करवाएं और शरीर को झुकाने के बजाए सीधा रखें।
 
5 बालों को हानिकारक शैंपू के बजाए, मुल्तानी मिट्टी या रीठा व शिकाकाई से धोएं और दो मुंहे बालों को ट्र‍िम कराएं।   
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख