dharma sangrah

Benefits of Potato Ice Cube : इन आसान टिप्स से पाएं बेदाग त्वचा

Updated: मंगलवार, 16 जून 2020 (14:23 IST)
आलू हमारी रसोई में सबसे आवश्यक सामग्री में से एक है, वहीं हर तरह के व्यंजनों में हम इसका उपयोग करते हैं। इसके साथ ही एक चमकदार त्वचा के लिए भी आलू का इस्तेमाल किया जाता है। यदि आलू को आइस क्यूब के रूप में चेहरे पर लगाया जाए तो यह न केवल आपकी त्वचा में रेडनेस को कम करता है, वहीं सूजन से भी छुटकारा दिलाता है।
 
कैसे करें तैयार
 
आलू के आइस क्यूब को तैयार करने के लिए आपको एक आलू व नींबू की आवश्यकता है। आलू का रस निकाल लें। इसमें कुछ बूंदें नींबू की डालें। इन्हें अच्छी तरह मिला लें।
 
आइस ट्रे में इन्हें निकालें, फिर 1 दिन बाद इसे बाहर निकालें। 
 
इन आइस क्यूब को तुरंत डायरेक्ट अपने चेहरे पर न लगाएं, वरन इसे किसी कपड़े में लपेटकर फिर अपने चेहरे पर लगाएं।
 
कुछ देर तक अपने चेहरे पर इसे लगा रहने दें, फिर कुछ देर बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
 
फायदे
 
त्वचा में चमक लाने के लिए यह फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की त्वचा चिकनी होगी और मुंहासे खत्म हो जाएंगे।
 
आलू के आइस क्यूब्स अंडर आई डार्क सर्कल्स का इलाज करने में मदद करते हैं।
 
चेहरे पर धूप की वजह से आई टैनिंग को कम करने का काम करता है और चेहरे पर ग्लो आता है।
 
मुंहासों के दाग इसके नियमित इस्तेमाल से गायब होने लगते हैं।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख