dharma sangrah

Healthy Morning Routine: सुबह उठकर करना चाहिए ये 5 काम, पूरे दिन रहेगी एनर्जी

शरीर को फिट रखने के लिए सुबह उठकर ये काम करने चाहिए

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 27 जनवरी 2024 (13:02 IST)
Best Morning Routine
  • सुबह उठते ही सबसे पहले आधा लीटर पानी पिएं।
  • खाली पेट छह से दस बादाम और अखरोट खाएं।
  • हमेशा थोड़ा भारी लेकिन हेल्दी ब्रेकफास्ट करें।
  • 10 मीनिट ही सही लेकिन मेडिटेशन जरूर करें।
  • सुबह की धूप लेना शरीर और दिमाग के लिए ज़रूरी है।
Healthy Morning Routine : अक्सर कई लोगों का सवाल होता है कि सुबह उठकर क्या करना चाहिए? हर व्यक्ति के लिए सुबह बहुत ज़रूरी समय होता है क्योंकि इससे ही हम अपने दिन की शुरुआत करते हैं। अगर सुबह-सुबह आपकी किसी से भेस भी हो जाए तो आपको पूरा दिन ही खराब लगने लगता है। ALSO READ: रात में कितना पानी पीना चाहिए या नहीं पीना चाहिए?

ऐसा ही हमारे शरीर के लिए भी है क्योंकि सुबह हमारे शरीर के लिए हमें कुछ काम ज़रूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपका शरीर पूरे दिन फिट रहेगा और आप रिफ्रेशिंग फील करेंगे। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से काम हैं जो सुबह उठकर आपको करना चाहिए (best morning routine)....
 
इन 5 तरीकों से करें अपनी सुबह की शुरुआत
 
1. पानी पिएं : सुबह उठते ही सबसे पहले आधा लीटर ठंडा पानी पिएं। खाली पेट ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म यानी कि पाचन दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। वज़न कम करने के लिए भी सुबह खाली पेट पानी पीना चाहिए। आप चाहें तो गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है। साथ ही रात भर आपकी बॉडी को पानी नहीं मिलता है जिससे सुबह पानी पीना ज़रूरी है। ऐसे में सुबह पानी पीने से चक्कर आने या सिर दर्द होने की समस्या से राहत मिलती है।
2. ड्राई फ्रूट्स खाएं : खाली पेट छह से दस बादाम और अखरोट खाएं, इससे कुछ एंजाइम बनते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक होते हैं। रात का खाना खाने के बाद आप करीब 7-8 घंटे बाद नाश्ता करते हैं। इसलिए नाश्ता आपकी डाइट का सबसे ज़रूरी पार्ट है। ऐसे में आपको नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व मिल सकें।
 
3. भारी ब्रेकफास्ट करें : हमेशा थोड़ा भारी ब्रेकफास्ट करें, इससे आपको दोपहर के खाने तक ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। आपका ब्रेकफास्ट ऐसा हो जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर हो। वो कहते हैं न कि नाश्ता हमेशा राजाओं की तरह करना चाहिए और लंच एक आम आदमी की तरह। सुबह थोड़ा हैवी लेकिन हेल्दी नाश्ता करें जिससे आपके दिन की शुरुआत अच्छी हो। Breakfast Skip करने से हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां
 
4. मेडिटेशन करें : सुबह उठ कर चाहे 10 मिनट ही सही लेकिन मेडिटेशन जरूर करें। इससे आपके विचार संतुलित हो जाएंगे और दिमाग शांत रहेगा। आज के समय में स्ट्रेस की समस्या बहुत अधिक बढ़ गई है। इस कारण से अपने दिमाग को शांत रखने के लिए ध्यान ज़रूर करें।
 
5. सुबह की धूप लें : सुबह की धूप लेना हमारे शरीर और दिमाग के लिए बहुत ज़रूरी है। सुबह की धूप से आपके शरीर को विटामिन D मिलता है जिससे आपके शरीर में कैल्शियम अब्सोर्ब होता है और आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। विटामिन D से आप अपने काम में बेहतर तरीके से ध्यान लगा सकते हैं। 
ALSO READ: Weight Loss Tips: नींद में भी घटा सकते हैं वजन, जानें 5 आसान उपाय
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख