• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Kapoor Oil
Written By WD

कपूर के तेल के 5 जादुई फायदे और बनाने की विधि

कपूर के तेल के 5 जादुई फायदे और बनाने की विधि - Kapoor Oil
कपूर अपने एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुणों के चलते सेहत और ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जितना लाभकारी है कपूर, उतना ही बेशकीमती है कपूर का तेल। जानिए कपूर का तेल बनाने की विधि और इसके 5 जादुई फायदे - 

कपूर का तेल यूं तो बाजार में भी उपलब्ध होता है, लेकिन इसे घर पर ही तैयार करना ज्यादा शुद्ध और फायदेमंद होता है। इसे घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालकर इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। कुछ समय में नारियल का यह तेल कपूर के सत्वों को ग्रहण कर लेगा। अब जानिए इसके 5 जादुई फायदे - 
 
1 फोड़े, फुंसी और मुहांसों के लिए कपूर का तेल बेहद असरकारी है। इससे न केवल मुंहासों में कमी आती है, बल्कि यह त्वचा पर मुहांसों के पुराने दाग धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर सकता है। है ना जादुई फायदा।
2 त्वचा की किसी भी प्रकार की समस्या हो, कपूर का तेल उसे समाप्त कर आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा प्रदान करता है। त्वचा की एलर्जी होने या जलने कटने पर भी यह एक कारगर उपाय है। 

3 अंदरूनी दर्द में भी कपूर का यह तेल बेहद असरदार औषधी है। शरीर के किसी भी भाग में दर्द होने पर कपूर का यह तेल हल्का गुनगुना कर, उस स्थान पर मसाज करने पर दर्द से राहत मिलती है।

4 तनाव कम करने के लिए कपूर का तेल प्रयोग करना फायदेमंद होता है। इसे माथे पर लगाना या फिर बालों में इसकी मसाज करना तनाव को कम करने में मददगार साबित होता है।
5 बालों का झड़ना हो या फिर डैंड्रफ की समस्या, कपूर के तेल से मसाज करना इन दोनों समस्याओं को हल करने में बेहद मददगार और फायदेमंद है। वहीं बालों के दोबारा उगने में भी यह मददगार है।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तानी युवतियों में लोकप्रिय होते 'सीक्रेट फेसबुक ग्रुप'