Daily Horoscope
✕

ज्वार का दलिया बनाने की विधि, जानें खाने के फायदे

Updated: गुरुवार, 22 जून 2023 (16:07 IST)
- राजश्री कासलीवाल

भारत भर में उगाई जाने वाली ज्वार एक प्रमुख फसल तथा प्राचीन अनाज है, यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ही इसमें काफी मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं। तथा ज्वार और इससे बनाया जाने वाला दलिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। और अधिकतर घरों में सुबह नाश्ते में दलिया खाना पसंद होता है।

आइए जानते हैं यहां ज्वार का दलिया बनाने की विधि और इसके सेहत फायदे- 
 
सामग्री :
1/2 कप ज्वार (साबुत), 2 कप दूध, चुटकी भर नमक, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, थोड़ीसी ड्राई फ्रूट्स की कतरन, गुड़ या शकर (अपनी चॉइस के अनुसार), पानी। 
 
विधि : 
- ज्वार का दलिया (Jowar) बनाने के लिए सबसे पहले साबुत ज्वार को 2-3 घंटे तक पानी में भिगो कर रख दें। 
- तत्पश्चात एक कुकर में आवश्‍यकतानुसार या डेढ़ कप के अंदाज में पानी लेकर, उसमें भिगोई हुई ज्वार तथा नमक डाल पका लें। 
- तकरीबन 4 से 5 सीटी ले लें। फिर कुकर को ठंडा होने दें। 
- अब एक कढ़ाई या पैन में दूध डालकर उबलने रख दें, उसके पकी हुई ज्वार और इलायची पाउडर मिक्स करके दूध में अच्छी तरह और गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब इसमें अपनी पसंद के अनुसार शकर या गुड़ मिलाएं और अच्छी तरह हिलाकर एकजैसा मिक्स कर लें। 
- ऊपर से ड्राइफ्रूट्स बुराकाएं और गरमा-गरम लाजवाब ज्वार का दलिया सर्व करें।
 
अब जानिए फायदे : 
 
- ज्वार के दलिया में कैल्शियन, विटामिन बी, फाइबर, प्रोटीन, आयरन तथा फॉस्फोरस पाया जाता हैं। अत: इन पोषक तत्वों के कारण दलिया शरीर को स्वस्थ रखता है, तथा भूख को कम करता है। 
 
- यदि आप सुबह नाश्ते में ज्वार का दलिया लेते हैं तो यह वजन कम करने तथा इसे नियंत्रित करने में मदद करता है। 
 
- इसके नियमित सेवन से यह हार्ट को स्वस्थ रखने के साथ-साथ दिल संबंधी रोगों में लाभ दिलाने में सहायक है। 
 
- ज्वार के दलिया का सेवन ब्लडशुगर रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
 
- ज्वार का दलिया में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम आपके शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है।
 
- ज्वार का दलिया खाने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
 
नोट : अगर आपको डायबिटीज हैं, इसमें गुड़ या शकर का प्रयोग कम मात्रा में करें। या फिर आप इसे नमकीन बनाकर भी खा सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) . चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: बारिश के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ सकते हैं बीमार
 
Porridge

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख