सम्बंधित जानकारी
- Dry Fruits - ठंड में ड्राई फ्रूट के सस्ते विकल्प जरूर जानें, नहीं पड़ेंगे जेब पर भारी
- Home Remedies For Migraine : सर्दी में माइग्रेन के दर्द से मिलेगी राहत, जानें ये खास 5 उपचार
- Winter Health Tips: इन 5 वजहों से लगती हैं अधिक ठंड, जानें कैसे पाएं निजात
- सर्दियों में आने वाली इन 5 हरी साग को करें अपनी Diet में शामिल और पाएं स्वास्थ्य लाभ
- अगर सोते समय मुंह से निकलती है लार तो ये टिप्स आपके लिए, जरूर आजमाएं
Health Tips : कहीं मोटापे के कारण आपने घी तो नहीं छोड़ा, जानें इसे खाने के फायदे
घी के नाम सुनते ही कई लोग अपनी नाक सिकोड़ लेते हैं। तो कई लोगों को भ्रांतियां है कि घी खाने से मोटे होते हैं। लेकिन यह महज गलतफहमी और अधूरा ज्ञान है। घी नहीं खाने से शरीर को बहुत जल्दी मुसीबत में धकेल देते हैं। जी हां, यंग ऐज में अगर आप घी नहीं खाते हैं तो 40 की उम्र के बाद घुटनों में सबसे जल्दी और सबसे अधिक समस्या आती है। घी को सुपर फूड कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट,विटामिन ए, ई और के प्रचुर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से त्वचा, बाल, दिल स्वस्थ रहता है। पीले घी की तुलना में सफेद घी में फैट कम होता है। तो आइए जानते हैं घी क्यों खाना चाहिए -
- घी में प्रचुर मात्रा में विटामिन होते हैं। जी हां, इसका सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर तेल नहीं खाने की सलाह दी जाती है लेकिन घी का सेवन किया जा सकता है। शरीर में किसी भी विटामिन की कमी होने पर शरीर पर प्रभाव पड़ता है।
- वजन कम करने के लिए अक्सर घी का सेवन करना छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं डाइटिशियन भी घी खाने की सलाह देते हैं। दरअसल, तेल के मुकाबले घी में अधिक फैट कम होता है। और यह आसानी से पच जाता है। सीमित मात्रा में घी खाने से आपको कभी घी से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी।
- बॉडी को हील करता है। जी हां, जब आपकी बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो हार्ट अटैक का खतरा भी दोगुना हो जाता है। जो चिंताजनक बात है। वहीं घी में अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है।
- चेहरे पर लाएं ग्लो - जी हां, ठंड में वैसे बॉडी बहुत शुष्क हो जाती है। जिसका एक कारण यह भी होता है कि आप घी का सेवन नहीं करते हैं। इसका सेवन करने से चेहरे पर भी ग्लो आता है। बाल भी सिल्की होते हैं। इसके अलावा बॉडी में घी से चिकनाहट कम होने पर जोड़ों में दर्द बढ़ने लग जाता है। इसलिए घी का सेवन कभी भी बंद नहीं करना चाहिए ।
- युवा फिटनेस को लेकर बहुत अधिक सख्त हो रहे हैं। वे घी का सेवन जरा भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए सामान्य घी 10 से 15 ग्राम घी आप खा सकते हैं। इससे दिल से जुड़ी बीमारी में भी आराम मिलता है। और इम्युनिटी भी मजबूत होती है।
