sundarkand
✕

जानिए, रोजाना की वे गलतियां जो आपके दिमाग को क्षति पहुंचा रही हैं

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (15:56 IST)
कई बार लोगों को कुछ आदते जाने-अनजाने में पड़ जाती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ऐसी रोजाना की कई आदते आपके दिमाग को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। आइए, जानते हैं ऐसी ही आदतों के बारे में जिन्हें आपको स्वस्थ्य माइंड के लिए बदल लेना चाहिए -    
 
1 सबसे पहले तो आपको ये भी मालूम हो कि तनाव के अलावा भी कई और ऐसी आदतें हैं, जो आपके दिमाग को नुकसान पहुंचाती और सुस्त बनाती हैं।
 
2 यदि आप बीमार हैं और ऐसे समय में आप कोई भी ऐसा काम करते हैं जिसमें ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल हो, जिससे आपको अपने दिमाग पर अधिक जोर देना पड़े, तो ऐसी नाजुक हालत में यह अतिरिक्त दबाव आपके दिमाग को नुकसान करता है।
 
3 सुबह का नाश्ता लगातार नहीं करने से दिमाग की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है।
 
4 बहुत ज्यादा खाने से भी दिमाग सुस्त होते जाता है। जरूरत से अधिक खाने से दिमाग कंफ्यूज हो जाता है और इंसुलिन के उत्पादन का संतुलन बिगड़ जाता है।
 
5 कम पानी पीने से भी दिमाग के कार्य करने की दक्षता पर नकारात्मक असर होता है।
 
6 बहुत ज्यादा मीठा खाने से याददाश्त को नुकसान होता है।
 
7 अपने मुंह को ढंककर सोने से ताजी हवा अंदर नहीं जा पाती है जिससे शरीर में ऑक्सीजन कम हो जाती है और कार्बन डाई ऑक्साइड बढ़ जाती है, जो सीधे-सीधे दिमाग को हानि पहुंचाती है।
 
8 लंबे समय तक तनाव में रहने से दिमाग कम काम करने लगता है, याददाश्त कम होने लगती है और अवसाद व अन्य कई मानसिक रोग हो जाते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख