dipawali
✕

नेत्र रोग दूर करेंगे ये 9 सरल नियम, अवश्य अपनाएं...

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (14:42 IST)
नेत्र यानी आंखें हर मनुष्य का परम धन हैं। हमारे पौराणिक शास्त्रों में नेत्र रोग दूर करने के लिए कुछ विशेष बातें कहीं गई है, जो बहुत ही लाभदायक हैं।

अगर हम जीवन में नीचे दिए गए नियम अपना लेते हैं तो इससे हमारी दृष्टि शक्ति तेज होती है, आंखे स्निग्ध रहती है तथा आंखों में कोई बीमारी होने की संभावना नहीं रहती। अत: हमें प्रतिदिन इन नियमों के पालन में कभी भी आलस्य नहीं करना चाहिए। आइए जानें नेत्र रोग दूर करने के नियम - 
 
* प्रतिदिन सबेरे बिस्तर से उठते ही सबसे पहले मुंह में जितना पानी भरा जा सकें, उतना भरकर दूसरे जल से आंखों को 20 बार झपटा मारकर धोना चाहिए। 
 
* प्रतिदिन स्नान के वक्त तेल मालिश करते समय सबसे पहले दोनों पैरों के अंगूठों के नखों को तेल से भर देना चाहिए और फिर तेल लगाना चाहिए।
 
* प्रतिदिन दोनों समय भोजन के बाद हाथ-मुंह धोते समय कम-से-कम 7 बार आंखों में जल का झपटा देना चाहिए। 
 
* जितनी बार मुंह में जल डाले, उतनी बार आंखे और मुंह को धोना न भूले। 
 
* रात्रि में सोते से पूर्व 1 से 5 ग्राम आंवला चूर्ण को पानी के साथ लेने से नेत्र रोग में आराम मिलता है। 
 
* निरंतर हरियाली देखने से नेत्र रोग से छुटकारा मिलता है।  
 
* धनिया आंखों के लिए बड़ा गुणकारी होता है। थोड़ा-सा धनिया कूट कर पानी में उबाल कर ठंडा करें और मोटे कपड़े से छान कर शीशी में भर लें। इसकी 2-2 बूंद आंखों में डालने से आंखों की जलन, दर्द तथा पानी गिरना जैसी समस्याएं दूर होती हैं। 
 
* हरड़, बहेड़ा और आंवला तीनों को समान मात्रा में लेकर त्रिफला चूर्ण बना लें। इस चूर्ण की 2 से 5 ग्राम मात्रा को घी व मिश्री के साथ मिलाकर खाने से नेत्र रोग में लाभ होता है। यह उपाय कुछ महीनों तक प्रतिदिन करें तो अवश्य ही नेत्र रोग से छुटकारा मिल जाएगा। 
 
* कड़ी धूप से बचने से भी आंखों की सुरक्षा होती है।
 
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

अगला लेख