Hanuman Chalisa

क्या सच में, टूथपेस्ट से बेहतर है नारियल तेल !

अब तक आप नारियल तेल को एक सेहतमंद और सौंदर्य उत्पाद के तौर पर जानते हैं, जो आपके शरीर, बाल एवं त्वचा को पोषण देकर आपको स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखता है। लेकिन अब यह आपके दांतों को सफेद भी करेगा, वह भी बगैर किसी नुकसान के।



जी हां, भले ही आपको यह जानकर हैरत हो रही हो, लेकिन एक ताजा शोध में यह बात साबित हुई है, कि नारियल तेल में वे सारे गुण हैं जो आपके टूथपेस्ट में होते हैं। यह आपके दांतों और मसूढ़ों को साफ रखने के साथ ही सफेदी भी देता है, और मुंह की बदबू से भी निजात दिलाता है।

नारियल तेल के कई तरह के फायदे आप जानते होंगे, जिसमें बेहतर मेटाबॉलिज्म, एनर्जी, त्वचा, पाचनतंत्र और सेहत से जुड़ी बहुत सी चीजें शामिल हैं। लेकिन नरियल तेल का यह फायदा आपके लिए अनोखा होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि नारियल तेल का प्रयोग ऑइल पुलिंग तकनीक के रूप में किया जाता है, जो मुंह से हानिकारक तत्वों का सफाया कर उसमें ताजगी बनाए रखने में सहायक है।

 
 
इसके अलावा यह आपके मसूढ़ों को स्वस्थ रखता है और दांतों का पीलापन हटाकर उन्हें सफेद और चमकदार बनाता है। इतना ही नहीं, केमिकल युक्त टूथपेस्ट से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। यह एक प्राकृतिक टूथपेस्ट की तरह काम करता है जि‍समें मुंह की सफाई से लेकर दांतों की सेहत तक सबकुछ शामिल हैं।

अगर आप सोच रहे हैं, कि नारियल तेल से टूथपेस्ट कैसे बनाया जाए, तो हम बताते हैं, कि कैसे यह नारियल तेल आपके दांतों के लिए फायदेमंद होगा, बिल्कुल  टूथपेस्ट की तरह। 


 
 
1 इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस जमे हुए नारियल तेल में उतनी ही मात्रा में बेकिंग सोडा लें, जितनी मात्रा में नारियल तेल लिया है।
 2 अब इस मिश्रण में मिंट, ऑरेंज या अपना पसंदीदा फ्लेवर मिक्स करें और इसे किसी टाइट जार में भरकर रख दें।
3 बस अब आपको इस मिश्रण को अपने टूथब्रश में लेना है, और बिल्कुल सामान्य टूथब्रश की तरह ही ब्रश करना है।
Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

अगला लेख