Hanuman Chalisa
✕

कई पोषक तत्वों से भरपूर है बनाना टी, जानें सेह‍त फायदे

Updated: गुरुवार, 8 जून 2023 (16:01 IST)
banana tea 
 
कई लोग चाय के बहुत शौकीन होते हैं और दिन की शुरुआत उन्हें चाय के बिना करना पसंद नहीं होता है। चाय हमारे दिमाग और शरीर को ताज़गी देती है और आपने भी ग्रीन टी, जिंजर टी, लेमन टी, ब्लैक टी जैसी कई तरह की चाय पी भी होंगी पर क्या आपने कभी केले की चाय के बारे में सुना है? जी हां, केले की चाय जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। 
 
तो चलिए जानते है कि क्या है केले की चाय.......
 
क्या है केले की चाय? 
केले की चाय एक प्रकार की हर्बल टी (Herbal Tea) है जिसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन B6 जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। कई लोग केले को छील कर भी इसकी चाय बनाते है जिसे पील बनाना टी (Peel Banana Tea) भी कहते हैं। 
 
कैसे बनाएं केले की चाय? 
केले की चाय बनाना बहुत आसान है, आप एक साबुत केले के किनारे को काट कर पानी में 4-5 मिनट के लिए उबाल लीजिए और फिर उबले केले को बहार निकाल लीजिए। केले का उबला पानी ही आप चाय की तरह पी सकते हैं, साथ ही इसमें आप मिठास के लिए शहद भी डाल सकते हैं। 
 
केले की चाय के फायदे- 
 
1. अच्छी नींद के लिए है फायदेमंद- 
केले की चाय में ट्रिप्टोफैन (tryptophan), सेरोटोनिन (serotonin) और डोपामाइन (dopamine) जैसे हार्मोन्स पाए जाते हैं, जो आपके दिमाग को रिलैक्स करते है और बेहतर नींद को भी बढ़ावा देते हैं। 
 
2. डिप्रेशन से मिलेगा रिलीफ-  
जैसा कि हमने बताया कि केले की चाय में ट्रिप्टोफैन, सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हार्मोन पाए जाते हैं। जिससे आपकी मेंटल हेल्थ नियंत्रित रहती है और अच्छे मूड को भी बढ़ावा मिलता है।  
 
3. वज़न होता है कम-  
केले की चाय आपका वज़न कम करने के लिए भी बहुत मददगार है, क्योंकि ये मेटाबॉलिज्म (metabolism) बढ़ाने के साथ शरीर को डिटॉक्स (detox) भी करती है, जिससे आपका वज़न नियंत्रित रहता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

bananas

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख