Hanuman Chalisa

गर्मी में प्यास बुझा कर ठंडक देंगे, ये 6 जबरदस्त एनर्जी ड्रिंक्स

गर्मी का मौसम आते ही प्यास कुछ ज्यादा ही लगने लगती है, तेज धूप और पसीने के कारण डिहाइड्रेशन जैसी समस्या आम हो जाती है। ऐसे में हर समय केवल पानी पीने से मन नहीं भरता। कई बार अलग अलग तरह के ड्रिंक पीने का मन करता है, कुछ ऐसे ड्रिंक्स जो प्यास बुझाने के साथ एनर्जी भी दें।  
 
आइए, जानते हैं गर्मियों के साथी 6 जबरदस्त एनर्जी ड्रिंक्स के बारे में -
 
1 फ्लेवर्ड वॉटर - दिनभर पानी पी कर अगर बोर हो गए हैं तो पानी में अलग अलग फ्लेवर ट्राय कर सकते हैं। 1 ग्लास पानी में नींबू स्लाइस व खीरा स्लाइस डाल कर पी सकते हैं यह पानी का स्वाद भी बदल देगा और आपकी सेहत भी।
 
2 फ्लेवर्ड मिल्क या मिल्कशेक - वैसे तो बाजार में तरह तरह के फ्लेवर्ड मिल्क उपलब्ध हैं लेकिन आप घर पर भी ये ट्राय कर सकते हैं। आप दूध में इलायची रूहअफ्जा डाल कर पी सकते हैं या फिर किसी भी फ्रूट के साथ मिक्स कर मिल्कशेक बना सकते हैं। आप इसमें अलग-अलग फ्रूट्स के टुकडे भी डाल सकते हैं।
 
3 नींबू-पानी जो मन को भाए - गर्मियों में राहत पाने का सबसे आम व खास नुस्खा है नींबू पानी। नींबू पानी को भी आप अपने मूड और स्वाद के अनुसार बनाकर ले सकते हैं। यह विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है।
 
4 छाछ बनाएं मनपसंद - घर में अगर दही या छाछ हो तो उसे पानी डालकर थोड़ा पतला करें और आप इसे अपने अनुसार स्वाद दे सकते हैं। आप चाहे तो इसमें शकर व इलायची डाल कर लस्सी बना सकते हैं या फिर भुना जीरा काली मिर्च व काला नमक डाल कर पी सकते हैं। यह पेट में ठंडक देगा।
 
5 कैरी पना - खट्टा-मीठा या नमकीन कैरी पना गर्मियों में आपको लू से बचने में मदद करेगा, आप चाहें तो इसे मीठा बना सकते हैं। या फिर केवल जीरा और शक्कर डालकर। इसके अलावा आप इसे जीरे और काली मिर्च व काले नमक का तड़का भी लगा सकते हैं।
 
6 आम रस - हर गर्मी में घर पर आए दिन बनने वाला आमरस भी आपको एक वैरायटी दे सकता है। लेकिन इसे थोड़ा पतला बनाएं ताकि आपका पेट पूरी तरह से न भरे और आप बार-बार कुछ न कुछ पी सकें।

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख