suvichar

गर्मी में पीजिए ये 5 ड्रिंक्स, कमजोरी महसूस नहीं होगी

Updated: गुरुवार, 31 मार्च 2022 (10:26 IST)
कोरोना वायरस के दौर में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। इंसान भले घर में हो या घर से बाहर लेकिन गर्मी में थकान, सिर दर्द, सुस्ती, नींद आना आम बात है। हालांकि इन सभी क्रियाओं का असर काम पर भी पड़ता है और पूरा दिन ऐसे ही गुजर जाता है। लेकिन कुछ समर ड्रिंक्स है जिन्हें आप कभी भी पी सकते हैं, इससे आपके अंदर तरावट भी बनी रहेगी और आलसीपन भी नहीं रहेगा। तो आइए जानते हैं समर टॉप 5 ड्रिंक्स के बारे में - 
 
1. छाछ- जी हां, गर्मी के साथ ही कोरोना वायरस के लिहाज से यह काफी सेहतमंद है। खाना खाने के बाद आप इसे कभी भी पी सकते हैं। इससे गर्मी में पाचन तंत्र भी अच्छा होता है और टेस्ट में भी स्वादिष्ट होती है। हालांकि छाछ और दही का कभी भी शाम 5 बजे के बाद सेवन नहीं करना चाहिए।
 
2. कैरी पना- गर्मी में कैरी का पना पीने से लू नहीं लगती है। खट्टा होने के कारण यह इम्युनिटी बढ़ाने के लिहाज से काफी अच्छा पेय है। बेहतर होगा खट्टे फलों का सेवन रात को नहीं करें। खाना खाने के बाद इसे पीने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है और शरीर में तरावट भी बनी रहती है। 
 
3. ठंडाई- जी हां, बाजार में इसका पैकेट आसानी से उपलब्ध हो जाता है और आप चाहे तो घर पर भी बना सकते हैं। घर पर बनाने के लिए आपको खस के दानों को 3 से 4 घंटे पहले भिगोना है। पहले उसे अच्छे से मिक्सर में पीस लें। उसके साथ थोड़ी से काली मिर्च भी मिक्स कर दें। पीसने के बाद वह पेस्ट दूध में मिक्स कर दें। आपकी ठंडाई तैयार है। इसे पीने से भूख भी कम लगती है और शरीर में भी ठंडक पहुंचती है। 
 
4. आंवले का शरबत- जी हां, गर्मी में आंवले का शरबत पीने से एकदम ताजगी महसूस होती है। यह विटामिन की कमी को भी पूरा करता है। आंवले का शरबत आंख और बालों के लिए भी फायदेमंद है। 
 
5. बेल का शरबत- गर्मी में ठंडक और तंदुरुस्ती बनाए रखने के लिए बेल का शरबत सबसे अधिक कारगर है। इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम सहित अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह इम्युनिटी भी बढ़ाता है। 

ALSO READ: ब्लड क्लॉटिंग : कोविड के मरीजों में क्यों है खतरा

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

अगला लेख