biodatamaker

Winter Health Tips: इन 5 वजहों से लगती हैं अधिक ठंड, जानें कैसे पाएं निजात

Updated: सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (10:14 IST)
ठंड का मौसम वैसे तो बहुत सुहाना होता है लेकिन अक्सर कई लोगों के लिए ये मौसम नाक में दम बन जाता है। क्योंकि वे लोग ठंड से परेशान हो जाती है। जिन्हें बहुत अधिक ठंड लगती है उन्हें ठंड जरा भी अच्छी नहीं लगती है। थोड़ी-सी ठंड में पैनिक हो जाते हैं। आमतौर पर अगर आपको मौसम बदलने पर हमेशा अधिक ठंड लगती है तो यह चिंता का विषय है। यह किसी भी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। यह लक्षण किसी बीमारी या विटामिन की कमी के लक्षण भी हो सकते हैं तो आइए जानते हैं कही आपको बीमारी की वजह से तो अधिक नहीं लग रही ?

1.खून की कमी - अगर आपकी बॉडी में खून की कमी है तो आपको ठंड अधिक लग सकती है। महिलाओं पर इसका ज्यादा असर होता है। जब शरीर में खून की कमी हो तो लाल रक्त सेल्स कम हो जाते हैं जिससे कोल्ड इंटोलरेंस की समस्या का शिकार हो जाते हैं। महिलाओं को अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखना होता है। क्योंकि पीरियड्स और प्रेग्नेंसी की वजह से महिलाओं में काफी ब्लड लॉस हो जाता है। जिसस वह एनीमिया का षिकार भी हो जाती है।

2.डायबिटीज - डायबिटीज के कारण आपकी किडनी पर तो असर पड़ता है, साथ ही खून के रोटेशन पर असर पड़ता है। इस वजह से डायबिटीज के मरीजों को अधिक ठंड लगती है। इसलिए उन्हें अधिक केयर करने की जरूरत होती है।

3.धीमा मेटाबॅलिज्म - अगर आपको किसी प्रकार की बीमारी नहीं है लेकिन तब भी आपको बहुत अधिक ठंड लगती है तो इसका कारण है स्लो मेटाबॉलिज्म। इसकी गति धीमी होने पर शरीर में हीट पैदा करने की क्षमता पर खासा असर पड़ता है। और अधिक ठंड लगने लगती है। मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग करन के लिए खानपान में बदलाव की जरूरत है। साथ ही एक्सरसाइज जरूर करें।

4.विटामिन - शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर आपको ठंड अधिक लगेगी। इस विटामिन की कमी होने पर थकान,  भूख न लगाना, कब्ज या सांस लेने में परेषानी होना जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसके लिए आप दूध, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करें।

5.नसों को कमजोरी - ठंड में कई लोगों के हाथ-पैर सूज जाते हैं। जिसकी वजह होती है नसें कमजोर हो जाना। 50 की उम्र के बाद खान-पान का बेहद ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में अपनी फूड डाइट में विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड फूड्स, मैग्नीषियम अधिक से अधिक खाएं।

6.इन्हें खाने से बॉडी रहेगी गर्म - ठंड के दिनों में बॉडी को गर्म रखने के लिए ड्राई फ्रूट्, घी, दाल, चुकंदर, तिल, गुड़ का सेवन जरूर करंे। इनका सेवन करने से आपकी बॉडी गर्म रहेगी और इम्युनिटी भी मजबूत होगी। जिससे फ्लू की चपेट में आने से बचेंगे।

यह जानकारी सिर्फ आपको शिक्षित करने के लिए है। खानपान का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही करें।


ALSO READ: Winter Food Tips : सर्दी में दूध में भिगोकर खाएं अंजीर, और पाएं कमाल के 4 फायदे
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख