1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 5 benefits of mushrooms which are very useful for your body

benefits of mushrooms : मशरूम के बारे में ये 5 बातें शर्तिया आप नहीं जानते, सेहत के लिए इसे जरूर पढ़ें

mushroom
मशरूम्स, जिन्हें आम बोलचाल की भाषा में कुकुरमुत्ता भी कहा जाता है। यह एक ऐसा आहार है जो मांसाहारी और शाकाहारी दोनों को बेहद प्रिय है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स इत्यादि पोषक तत्वों के होने के कारण इसे एक अच्छा आहार माना गया है। इसकी मांग कसरत करने वालों के बीच अच्छी है, वह इसका पाउडर रूप में भी सेवन करते हैं।
 
आइए जानते हैं इसके 5 गजब फायदे -
 
1 मशरूम को विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।
 
2 इसको खाने से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। यह फंगल इन्फेक्शन से भी शरीर को बचाता है।
 
3 मशरूम में कई तरह के इन्जीमेंस होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसके कारण यह हृदय के लिए भी अच्छा माना गया है।
 
4 इसमें शुगर की मात्रा कम होती है। फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स इसमें अधिक होते हैं, जिस कारण यह मधुमेह के मरीजों के लिए लाभकारी माना जाता है।
 
5 मशरूम एंटी एजिंग फूड माना जाता है। यह त्वचा को उन सभी तत्वों की पूर्ति करता है जिसकी उन्हें आवश्यकता होती है।
अगला लेख
benefits of eating soya chunks : सोया बड़ी खाने के 5 बड़े फायदे