Hanuman Chalisa
✕

क्या ओमिक्रॉन के लक्षण बदल रहे हैं? जानें ओमिक्रॉन के 20 लक्षण कौन से हैं

Updated: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (16:21 IST)
देश में कोविड की तीसरी लहर की संभावना कम नहीं हुई है। देश में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन कोविड के डेल्टा वैरिएंट और ओमिक्रॉन के लक्षण में बहुत समानताएं भी है और कुछ लक्षण नहीं भी मिलते हैं। एक तरफ जहां कोविड में डेल्टा वैरिएंट के लक्षण स्पष्ट हो गए थे लेकिन ओमिक्रॉन के कई सारे लक्षण है। जिन्हें समझना बहुत मुश्किल है। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह ओमिक्रॉन के 20 लक्षणों की पुष्टि हुई है। जानिए क्‍या है वे-

यूके की जों कोविड स्टडी में ओमिक्रॉन के 20 लक्षण के बारे में जानकारी दी है। जिसके साथ यह भी बताया गया है कि कौन से लक्षण कब तक बने रहते हैं।  

- नाक बहना, सिर दर्द, चक्कर आना, थकान, छींक आना, गले में खराश, लगातार खांसी, कर्कश आवाज, ठंड लगना या कंपकंपी, बुखार, चक्कर आना, ब्रेन फॉग, मांसपेशियों, गंध की कमी, सीने में दर्द, स्किन रैशेज, कमजोरी, ग्रंथियों में सूजन, बुखार, भूख नहीं लगना, कब तक रहते हैं लक्षण - एक्सपर्ट के मुताबिक ओमिक्रॉन के लक्षण डेल्टा की तुलना में तेज गति से दिखाई देते हैं, और इनका इनक्‍यूबेशन पीरियड भी कम होगा। ओमिक्रॉन के मरीजों में संक्रमित होने के बाद लक्षण 2 से 5 दिन तक नजर आते हैं।
 
 ब्रिटिश एपिडेमोलॉजिस्ट टिम स्‍पेक्‍टर के मुताबिक आमतौर पर जुकाम जैसे लक्षण ओमिक्रॉन के ही है जो लंबे वक्त तक रहते हैं। लेकिन कोविड नियमों का पालन करने से उन पर काफी फर्क पड़ गया। वैक्सीनेटेड लोगों में यह लक्षण काफी हल्के हैं। हालांकि ओमिक्रॉन उन लोगों पर भारी पड़ रहा है उन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई।

कोविड के लक्षण दिखने पर क्या करें?

कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए सबसे पहले RT-PCR टेस्ट कराएं। इसलिए जब भी आपके अंदर ये लक्षण दिखे तो जल्द से जल्द अपनी जांच कराएं। जिन लोगों में सर्दी के लक्षण दिखते हैं उन्हें सबसे पहले कोविड की जांच कराने के लिए कहा जाता है। ताकि संक्रमण से बचा जा सके। साथ ही टेस्‍ट रिपोर्ट नहीं आने तक आप घर में क्‍वारंटाइन ही रहे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख