Hanuman Chalisa
✕

तपती गर्मी में बड़े काम के हैं ये 10 टिप्स, आप भी जरूर जान लीजिए

Updated: गुरुवार, 28 मार्च 2019 (15:04 IST)
तपती गर्मी के मौसम में भूख कम होने के साथ ही, एनर्जी लो फील होना और सुस्ती महसूस होने लगती है। इस मौसम में अगर आपने कुछ सावधानियां नहीं बरती तो लू लगने और बीमार पड़ने का खतरा अधिक होता है। आइए, आपको गर्मी के मौसम के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बताते हैं -  
 
1 किसी भी स्थिति में बगैर कुछ खाए घर से न निकलें।
 
2 खुले शरीर बाहर न निकलें, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं।
 
3 एसी से निकलते ही एकदम धूप या गर्मी में न जाएं।
 
4 ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित निर्धारित हो सके तथा शरीर में जल की कमी न हो।
 
5 प्रतिदिन प्याज खाएं और साथ में भी रखें।
 
6 अधिक गर्मी में मौसमी फल, फलों का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं।
 
7 हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करें।
 
8 नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहनें जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहे।
 
9 तली हुई या मसालेदार चीज़ों से दूर रहें, यह आपका पेट खराब कर सकती हैं।
 
10 इन सब के अलावा समय समय पर आवश्यकता के अनुसार ग्लुकोज का सेवन करते रहे और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अनावश्यक न करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

अगला लेख