1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 10 Health Benefits of Eating Yoghurt Every Day

रोज दही खाने के हैं 10 महाफायदे

benefits of eating yogurt
गर्मी के दिनों में हर रोज दही खाना बहुत ही लाभदायक माना जाता है और यदि गाय के दूध का दही मिल जाएं, तो फिर सोने पे सुहागा वाली बात सिद्ध होती है। कहने का मतलब यह है कि गर्मियों के दिनों में दही खाना और छाछ पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

बस आपको सिर्फ इस बात का ध्यान रखना है कि दही को रात में नहीं सिर्फ दिन में ही खाना चाहिए, क्योंकि दिन में दही का सेवन सेहत के लिए अधिक फायदेमंद माना गया हैं।
 
आइए यहां जानते हैं प्रतिदिन दही खाने के 10 महाफायदों के बारे में- 
 
 
1. दही हमारे पाचन तंत्र को सेहतमंद बनाए रखने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है। अत: प्रतिदिन एक कटोरी दही का सेवन अवश्‍य करना चाहिए।
 
2. दही में सुपाच्य प्रोटीन एवं लाभकारी जीवाणु पाए जाते हैं, जो भूख को बढ़ाने में सहायता करते हैं।
 
3. दही में हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की अद्भुत क्षमता है। यह हमारे रक्त में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल नामक घातक पदार्थ को बढ़ने से रोकता है, जिससे वह नसों में जमकर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित न करे और हार्ट बीट सही बनी रहे। 
 
4. नियमित दही के सेवन से आंतों के रोग और पेट की बीमारियां नहीं होती हैं तथा कई प्रकार के विटामिन बनने लगते हैं। दही में जो बैक्टीरिया होते हैं, वे लैक्टोज बैक्टीरिया उत्पन्न करते हैं।
 
5. हर रोज सुबह दही-चीनी खाने से हमारे शरीर को तुंरत ग्लूकोज मिलता है। दही-चीनी से मिलने वाला ग्लूकोज दिमाग और शरीर को तुरंत एनर्जी से भर देता है।
 
6. दही में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर में हड्डियों का विकास करती है। यह दांतों एवं नाखूनों की मजबूती एवं मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में भी सहायता करती है। 
 
7. हर रोज सुबह नाश्ते में चीनीयुक्त दही खाने से पेट ठंडा रहता है, इससे पेट की जलन और अम्लता कम होती है।
 
8. दही-चीनी खाने से सिस्टिटिस (यूटीआई) जैसी परेशानी नहीं होती। साथ ही दही मूत्राशय को ठंडा रखता है। जिससे टॉयलेट में जलन की समस्या भी नहीं होती।
 
9. दही में मौजूद फोलेट, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड जैसे विटामिन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. जो शरीर को फिट रखने का काम करते हैं।
 
10. दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी कम करने में भी सहायता मिलती है।

curd health benefits 
 


अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेख
सांस लेने में तकलीफ होती है तो ये बातें काम की है