1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  4. Priyanka Gandhi targeted BJP in Haryana elections

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा भाजपा ने हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी फैलाई

Priyanka Gandhi targeted BJP in Haryana elections
haryana election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाद्रा ने मंगलवार को नई दिल्ली में आरोप लगाया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 5 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

 
1.8 लाख पद खाली पड़े हैं : प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। प्रदेश में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं जिनमें से 1.8 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं से भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है।

 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में 2 लाख पक्की भर्ती की जाएंगी तथा पलायन और परिवारों की बर्बादी रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम युवाओं में व्याप्त निराशा को दूर करके हरियाणा को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव दूसरे फेज की वोटिंग कल, 21 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज