Hanuman Chalisa
✕

हरियाणा में AAP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 29 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

Updated: मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (12:37 IST)
Haryana elections 2024 : आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ बातचीत विफल रहने के बाद सोमवार को पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
 
अपनी दूसरी सूची में आप ने इंद्री, साढौरा, थानेसर, रतिया, आदमपुर, बरवाला, तिगांव, फरीदाबाद और बावल निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इंद्री से हवा सिंह को और फरीदाबाद से प्रवेश मेहता को उतारा गया है।
 
 
कांग्रेस और आप ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था जबकि पंजाब में उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हरियाणा में आप को एक सीट दी थी, जिस पर उसकी हार हुई थी।
 
वर्ष 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप ने 46 सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह एक सीट भी नहीं जीत पाई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

अगला लेख