
रूझानों में टोहाना सीट से उम्मीदवार बराला जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबली से 25,090 मतों से पीछे चल रहे हैं।
टोहाना में हार के अंदेशे से बराला मतगणना के बीच में ही मतदान केंद्र छोड़कर चले गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बराला ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
मतदान से पहले हरियाणा में 75 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे है। जजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। यही रूझान कायम रहते हैं तो जजपा किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है।