शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. हरिद्वार कुंभ मेला 2021
  3. प्रमुख धार्मिक स्थल
  4. हरिद्वार का क्रिस्टल वर्ल्ड बेस्ट एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन

हरिद्वार का क्रिस्टल वर्ल्ड बेस्ट एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन

Crystal World Haridwar | हरिद्वार का क्रिस्टल वर्ल्ड बेस्ट एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन
फोटो सौजन्य क्रिस्टल वर्ल्ड वेबसाइट
भारत की सप्तपुरियों में से एक हरिद्वार को मायापुरी भी कहा जाता है। पहाड़ों से निकलकर गंगा यहां मैदानी क्षेत्र में उतरकर आगे बढ़ती है। यहां पर हर की पौड़ी पर ही कुंभ मेले का आयोजन होता है। यहीं पर भगवान विष्णु के पैरों के निशान बताए जाते हैं। यहीं पर ब्रह्मकुंड भी है। हरिद्वार में मनसादेवी, चंडीदेवी, मायादेवी नाम से शक्ति त्रिकोण है। यही पर दक्ष मंदिर, सप्तऋषि आश्रम और कई प्राचीन मंदिर व आश्रम है। यहां पर पिकनिक मनाने या बच्चों के मनोरंजन के लिए विवेकानंद पार्क के अलावा क्रिस्टल वर्ल्ड भी है। आओ जानते हैं क्रिस्टल वर्ल्ड के बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
क्रिस्टल वर्ल्ड: -
1. क्रिस्टल वर्ल्ड को हरिद्वार का 'बेस्ट एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन' माना जाता है।
 
2. 18 एकड़ भूमि पर फैले क्रिस्टल वर्ल्ड वाटर पार्क में 20 से अधिक रोमांचकारी जल की सवारी कर सकते हैं।
 
3. अन्य खेलों और गतिविधियों के अलावा यहां प्रसिद्ध 5 डी वाटर राइड भी उपलब्ध है। 
 
4. पार्क को निजी पार्टियों, शादियों और अन्य कार्यों की मेजबानी करने के लिए भी दिया जाता है। यहां परिवार के साथ यहां अच्छा समय बिताया जा सकता है।
 
5. क्रिस्टल वर्ल्ड हरिद्वार से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर है हरिद्वार दिल्ली रोड़ पर स्थित है। यहां हरिद्वार से कोई भी बस या निजी वाहन द्वारा जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
बुधवार के दिन कैसे और किन विशेष मंत्रों से करें श्री गणेश की पूजा, जानिए