Hanuman Chalisa
✕

वडोदरा में 12 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा अनोखा क्रोकोडाइल ब्रिज, डिजाइन तैयार, जानें खूबियां

Updated: गुरुवार, 26 नवंबर 2026 (19:00 IST)
Vadodara crocodile bridge: अहमदाबाद के अटल ब्रिज की तर्ज पर वडोदरा नगर निगम ने कमाटीबाग (सयाजीबाग) के पास से बहने वाली विश्वामित्री नदी पर एक अनोखा क्रोकोडाइल ब्रिज बनाने की मंजूरी दी है। यह पुल पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ 'बुलेट ट्रेन सिटी' वडोदरा की नई पहचान बनेगा और मौजूदा पुल की जगह लेगा।

ब्रिज की डिजाइन, लागत और समयसीमा

पैदल यात्रियों के लिए बनने वाले इस क्रोकोडाइल ब्रिज की लंबाई 57 मीटर, चौड़ाई 7.8 मीटर, कुल क्षेत्रफल 445 वर्ग मीटर और वजन 270 टन होगा। वडोदरा नगर निगम के कमिश्नर IAS अरुण महेश बाबू के अनुसार, 12.7 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण कार्य अगले वर्ष शुरू होगा।

क्षमता और मानव-मगरमच्छ सह-अस्तित्व

इस ब्रिज पर एक समय में 200 लोगों को गुजरने की अनुमति दी जाएगी। विश्वामित्री नदी में सैकड़ों मगरमच्छ रहते हैं और बाढ़ या पानी के तेज बहाव के दौरान मगरमच्छों के बाहर आने के बावजूद अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है, जो वडोदरा के अनूठे मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को दर्शाता है।

400 से अधिक मगरमच्छ और ऐतिहासिक विरासत

विश्वामित्री नदी और आसपास के क्षेत्रों में मगरमच्छों की संख्या 1990 के दशक की शुरुआत में लगभग 50 थी, जो बढ़कर अब 400 से 450 तक पहुंच गई है। नगर निगम नदी किनारे के विकास के लिए 'विश्वामित्री प्रोजेक्ट' भी लागू कर रहा है। गायकवाड़ राजघराने से जुड़े और बकिंघम पैलेस से तीन गुना बड़े लक्ष्मी विलास पैलेस वाले वडोदरा में इस नई घोषणा से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख