dharma sangrah
✕

गुजरात के किसानों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से MSP पर फसल बेचने के लिए पंजीकरण शुरू, जानें बोनस और नए नियम

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2026 (10:04 IST)
Gujarat News : गुजरात सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए किसानों से सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीदने का निर्णय लिया है। गुजरात राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा बाजरा, ज्वार और मक्का की खरीद की जाएगी। किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए सरकार बाजरा और ज्वार पर MSP के अलावा प्रति क्विंटल 300 रुपए का विशेष बोनस भी देगी, जिससे किसानों को बाजार से बेहतर और लाभकारी भाव मिल सके।
 

किस फसल के लिए कितना भाव (MSP) निर्धारित किया गया? 

सरकार द्वारा घोषित नए भावों के अनुसार, बाजरा के लिए 2775 रुपए, मक्का के लिए 2400 रुपए और ज्वार (मालदंडी) के लिए 3749 रुपए प्रति क्विंटल तय किए गए हैं। वहीं हाइब्रिड ज्वार का भाव 3699 रुपए रहेगा। बाजरा और ज्वार पर मिलने वाला 300 रुपए का अतिरिक्त बोनस किसानों के लिए बड़ा आर्थिक लाभ साबित होगा।
ALSO READ: GUJCET 2026: गुजरात में गुजकेट परीक्षा आयोजित, सूरत में 20 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

पंजीकरण और खरीद की समय सीमा 

समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य है। किसान अपनी स्थानीय ग्राम पंचायत में VCE के माध्यम से 1 से 30 अप्रैल, 2026 तक पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सरकार द्वारा फसल की सीधी खरीद 1 मई से 15 जुलाई, 2026 तक की जाएगी। विशेष ध्यान दें कि पंजीकरण के समय किसान का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (फिंगरप्रिंट) जरूरी है।
 

आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण की प्रक्रिया 

पंजीकरण के लिए किसानों को आधार कार्ड की कॉपी, जमीन के नवीनतम 7/12 और 8-A के उतारे, साथ ही बैंक पासबुक की कॉपी या कैंसल चेक साथ रखना होगा। यदि जमीन के रिकॉर्ड में फसल बुवाई की एंट्री नहीं है, तो तलाटी के हस्ताक्षर वाला बुवाई का प्रमाण पत्र (दाखला) जमा करना होगा। गलत दस्तावेज अपलोड करने पर पंजीकरण रद्द किया जा सकता है, इसलिए सही विवरण देना अनिवार्य है।
ALSO READ: गुजरात में अफवाह फैलाने वालों को हर्ष संघवी की कड़ी चेतावनी, कहा- ईंधन का पर्याप्त स्टॉक

एसएमएस द्वारा सूचना और हेल्पलाइन सुविधा

सफल पंजीकरण के बाद जब किसान की फसल बेचने की बारी आएगी, तो उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए सूचित किया जाएगा। फसल बेचने जाते समय मूल पहचान पत्र (Original ID) साथ रखना जरूरी है। यदि किसानों को कोई उलझन हो, तो वे सरकार के हेल्पलाइन नंबर 8511171718 या 8511171719 पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

अगला लेख