Dhanteras
✕

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : भाजपा ने वडोदरा की सभी 34 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम किए तय, पूर्व IPS मनोज निनामा को भी मिला टिकट

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 (12:02 IST)
गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद वडोदरा जिला पंचायत, विभिन्न तहसील पंचायतों और नगर पालिकाओं के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में पार्टी ने अनुभवी और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।
 
ALSO READ: गुजरात में ईंधन-खाद का पर्याप्त स्टॉक, सरकार की अपील, न करें पैनिक बाइंग

नगर पालिकाओं के लिए सीटों का आवंटन

वडोदरा जिले की प्रमुख नगर पालिकाओं में भी भाजपा ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इसमें डभोई नगर पालिका के लिए 32, पादरा के लिए 28, जबकि सावली और वाघोड़िया नगर पालिका के लिए 24-24 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा की इस पहली सूची में सुरेंद्रनगर नगर निगम और अरावली जिले के उम्मीदवार भी शामिल हैं, जो दर्शाता है कि पार्टी चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ALSO READ: गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, खेत तालाब योजना के तहत मुफ्त में मिलेगा जियोमेंब्रेम, जानें कैसे करें आवेदन

पूर्व IPS मनोज निनामा को मिली टिकट

इस सूची में सबसे चर्चित नाम पूर्व IPS अधिकारी मनोज निनामा का है। हाल ही में पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए निनामा को पार्टी ने अरावली जिला पंचायत की ओड सीट से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि 42 वर्षों की सरकारी सेवा के बाद अब वे समाज का ऋण चुकाने के लिए राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करना चाहते हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख