शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. चुनाव 2026
  2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. mamata banerjee nomination bhabanipur suvendu adhikari
Last Modified: कोलकाता , बुधवार, 8 अप्रैल 2026 (14:40 IST)

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन, हाई-वोल्टेज सीट पर सुवेंदु अधिकारी से मुकाबला

mamata banerjee files nomination
TMC चेयरपर्सन और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस हाईप्रोफाइल सीट पर उनका मुकाबला वरिष्‍ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा।
 
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के लिए सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं। नामाकंन भरने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बचपन से यहीं रहती हूं मेरे पास जो कुछ भी है, वह सब यहीं है। मैं भवानीपुर के लोगों को धन्यवाद देती हूं और सलाम करती हूं।
 
उन्होंने कहा कि मैंने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है, और मैं सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की कामना करती हूं। हम सरकार बनाएंगे।

TMC का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

TMC MP डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त के पास गए। उन्होंने बैठक के 7 मिनट के अंदर ही हमसे कहा 'दफा हो जाओ'। बैठक सुबह 10:02 AM बजे शुरू हुई और 10:07 AM बजे खत्म हुई। जब हमने उनसे कहा कि आप अधिकारियों का ट्रांसफर कर रहे हैं, और आप कैसे फ्री और फेयर इलेक्शन कराना चाहेंगे? और फिर उन्होंने कहा, यहां से चले जाओ... आज मैंने जो देखा वह शर्म की बात है।
 
उन्होंने कहा कि मैं इलेक्शन कमिश्नर को चैलेंज करता हूं कि आज जो हुआ उसका वीडियो या ऑडियो जारी करें... हमारे एक साथी ने उन्हें बधाई दी कि वह भारत के अकेले CEC हैं जिन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस हटवाए, और उस मुद्दे पर, आज, सभी एक जैसी सोच वाली एंटी-BJP पार्टियां मिलकर शाम 4-4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
संत रामपाल को हाई कोर्ट से मिली जमानत, हैरान कर देगी दूध से नहाने वाले बाबा की कहानी