suvichar
✕

गुजरात विधानसभा का बजट सत्र शुरू, अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश होने की संभावना

Updated: सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 (14:14 IST)
Gujarat Assembly Budget Session 2026: गुजरात विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के  वित्तमंत्री कनुभाई देसाई 18 फरवरी को अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह पिछले साल से 15 प्रतिशत ज्यादा है। गुजरात सरकार का इस बार का बजट 3.90 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है। 
 
25 मार्च तक चलेगा बजट सत्र : बजट सत्र आज यानी 16 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा। इसकी कुल अवधि 38 दिन होगी। इस सत्र में 23 दिन काम के लिए तय किए गए हैं। तीन सेशन डबल रखे जाने की वजह से कुल 26 सेशन में विधानसभा का काम पूरा होगा। सत्र की शुरुआत में गवर्नर आने वाले साल के लिए सरकार की प्राथमिकताएं और विकास की योजनाओं के बारे अपने अभिभाषण में जानकारी देंगे। 
 
7 बिलों पर चर्चा की संभावना : सत्र की शुरुआत के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सेशन के दौरान, अलग-अलग सालाना रिपोर्ट, अकाउंटिंग डॉक्यूमेंट और ऑडिट रिपोर्ट टेबल पर रखने का प्रोसेस शुरू किया गया है। एक जानकारी के मुताबिक सरकार की तरफ से तीन बिल अनाउंस किए गए हैं, जबकि कुल 7 बिल पर चर्चा होने की संभावना है।
 
चूंकि अप्रैल मई में स्थानीय निकाय चुनाव भी होने हैं, अत: इनको देखते हुए बजट में शहरी के साथ ही ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने वाली नई स्कीमों की घोषणा की जा सकती है। राज्य सरकार से इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, एजुकेशन और एग्रीकल्चर सेक्टर में खास एलोकेशन करने की उम्मीद है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

2000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगी फीस? जानिए क्या है राहुल गांधी का दावा और सरकार का नया नियम

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन हैं IIT-IIM पासआउट अफसर और क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव?

अगला लेख