1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. ahmedabad udaipur vande bharat express start date timetable

गुजरात को मिलेगी छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए अहमदाबाद और उदयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल

vande bharat express between ahmedabad udaipur
Vande Bharat Express : गुजरात के अहमदाबाद से राजस्थान के उदयपुर के बीच 16 फरवरी से वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। यह गुजराज से चलने वाली छठी वंदे भारत ट्रेन है। इससे अहमदाबाद से उदयपुर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। 
 
पश्चिम रेलवे के अनुसार, यह वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह मंगलवार को सेवा में उपलब्ध नहीं होगी। ट्रेन की बुकिंग 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसमें एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार सहित कुल 8 कोच रहेंगे। 
 
ट्रेन संख्या 09663 उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस 16 फरवरी 2026 को उदयपुर सिटी से 12.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा 17.15 बजे असारवा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
 
इसी तरह ट्रेन संख्या 26963 उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस 18 फरवरी 2026 से प्रतिदिन (मंगलवार को छोडकर) उदयपुर सिटी से 06.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा 10.25 बजे असारवा पहुंचेगी।
edited by : Nrapendra Gupta  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
शिवरात्रि के बाद बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट