ramcharitmanas

नवरात्रि उत्सव के दौरान नाबालिग से सूरत में गैंगरेप

Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (15:17 IST)
Surat news in hindi : गुजरात के सूरत जिले में नवरात्रि उत्सव के दौरान दोस्तों के साथ गई 17 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया।
 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हितेश जोयसर ने कहा कि मंगरोल तालुका में मोटा बोरसारा गांव के बाहरी हिस्से में एक सुनसान इलाके में नाबालिग लड़की के साथ मंगलवार रात करीब 11 बजे दुष्कर्म किया गया। घटनास्थल कोसम्बा थाना क्षेत्र के तहत आता है।
 
उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की अपनी कोचिंग कक्षा के बाद अपने मित्रों से मिलने के लिए किम गई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे उसने अपने दो दोस्तों के साथ आईसक्रीम खाई। वह और उसके 2 (पुरुष) मित्र मोटा बोरसारा गांव के पास सुनसान जगह पर बैठे हुए थे तभी तीन व्यक्ति उनके पास आए।”
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों ने लड़की को पकड़ लिया जबकि उसके दोस्त वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ बलात्कार किया और फिर उसका तथा उसके दोस्तों के फोन लेकर फरार हो गए। एक बाइक जब्त की गई है तथा दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके पकड़े जाने के बाद हम तीसरे आरोपी को भी पकड़ लेंगे।
 
उन्होंने बताया कि लड़की के दोस्तों ने वहां से भागते हुए स्थानीय लोगों को इस बाबत जानकारी दी जो आंधे घंटे के अंदर इलाके में पहुंच गए और खोज अभियान शुरू किया। इस बीच पुलिस को भी सूचित किया गया। सुबूत इकट्ठा करने के लिए श्वान दस्ते एवं फॉरेंसिक दलों को भी मौके पर बुलाया गया। भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं में आरोपियों के मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
इस वारदात के कुछ दिन पहले वडोदरा के बाहरी इलाके में एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। उस वक्त वह भी अपने दोस्तों के साथ बाहर गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख