Hanuman Chalisa
✕

गुजरात में पुल के ऊपर तेज बहाव में बह गई कार, एक बच्चे व बुजुर्ग की मौत

Updated: सोमवार, 14 जुलाई 2025 (15:08 IST)
car swept away by strong current: गुजरात (Gujarat) में हो रही तेज बारिश (heavy rains) के बीच बोटाद जिले में गोधावता गांव के पास एक पुल पर एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई जिससे उसमें सवार 1 बच्चे और 1 बुजुर्ग व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। हादसे में 1 अन्य व्यक्ति लापता है। सोमवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मध्यरात्रि के करीब हुई, जब कार जिले के बोचासन से सारंगपुर जा रही थी।
 
कार में 7 लोग सवार थे : बरवाला के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) संजय चौधरी ने कहा कि कार में 7 लोग सवार थे और उसी समय पुल पार करते हुए कार तेज बहाव में फंसकर बह गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय तहसील स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और बोटाद अग्निशमन विभाग दल ने मिलकर प्रारंभिक बचाव अभियान चलाया।ALSO READ: MP : कालीसिंध नदी में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, 2 अन्‍य गंभीर घायल
 
एसडीएम ने बताया कि 4 लोग तैरकर बचने में कामयाब रहे जबकि अन्य 2 व्यक्तियों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। चौधरी ने बताया कि 1 व्यक्ति लापता है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का एक दल उसकी खोज के लिए वहां पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान कृष्णकांत पंड्या (60) और प्रबुद्ध कच्छिया (9) के रूप में की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

अगला लेख