sawan somwar

गुजरात में पुलिसकर्मियों पर हमला, विधायक समेत 20 लोग गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (15:57 IST)
Gujarat News: गुजरात में कांग्रेस के विधायक किरीट पटेल (Kirit Patel) और 20 अन्य लोगों को 16 दिसंबर को पाटण जिले में एक विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमले के सिलसिले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
पाटण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पटेल, सिद्धपुर के पूर्व विधायक चंदनजी ठाकोर और लगभग 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्टी की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों ने छात्रावास में शराब पीने को लेकर हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय (एचएनजीयू) में विरोध प्रदर्शन किया था।ALSO READ: अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 17 लोगों को किया गया गिरफ्तार
 
अधिकारियों ने बताया कि अगले दिन पाटण 'बी' डिवीजन पुलिस ने पटेल और अन्य के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने और उन पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस उपाधीक्षक के.के. पांड्या ने बताया कि घटना के बाद कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि पटेल और ठाकोर फरार थे।
 
पंड्या ने संवाददाताओं से कहा कि बाद में किरीट पटेल, चंदनजी ठाकोर और 19 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हमने पहले 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी पर विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने और उन पर हमला करने का आरोप है।ALSO READ: UP: शादी से इंकार करने पर प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
 
पटेल और अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121-1 (लोक सेवक को उसके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने के इरादे से उसे चोट पहुंचाना), 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 224 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
विपक्षी पार्टी के विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एचएनजीयू परिसर में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने आठ दिसंबर को विश्वविद्यालय के छात्रावास के कमरे में शराब का सेवन करते पकड़े गए 3 युवकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। गुजरात में शराब का सेवन अवैध है।
 
पाटण में जिला स्तरीय टूर्नामेंट से पहले लड़कों के छात्रावास के एक कमरे में ठहरे आणंद जिले के 3 बास्केटबॉल खिलाड़ियों को प्राचार्य ने शराब पीते हुए पकड़ा था। पटेल ने दावा किया कि कर्मचारियों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के तीनों को छोड़ दिया गया।
 
प्रदर्शन के दौरान कुलपति के. सी. पोरिया के चैंबर में प्रवेश से मना किए जाने पर पटेल की कुछ पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में पटेल कुलपति कार्यालय के बाहर ग्रिल के पार से एक पुलिसकर्मी को पकड़ते दिख रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख