सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. गुजरात चुनाव
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: अहमदाबाद (भाषा) , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (18:42 IST)

कांग्रेस ने गुजरात को बदनाम किया

कांग्रेस ने गुजरात को बदनाम किया -
भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुजरात को बदनाम करने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर कि उसने राज्य के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को मौत का सौदागर बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने गुजरात में एक रैली में मोदी को बेईमान और मौत का सौदागर बताया था।

राजनाथसिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार राज्य की जनता के आत्मसम्मान को चोट कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के शासन में मुद्रा स्फीती लगातार बढ़ रही है। अगर कोई चीज सस्ती है तो वह है मानव जीवन।

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के शासनकाल में हुए कई आतंकवादी हमलों में देश के विभिन्न भागों में सैकड़ों जानें गईं। गुजरात में पिछले पाँच साल में कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ क्योंकि भाजपा सरकार समस्या के प्रति सजग थी।

राम सेतु पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में यह हलफनामा भरकर लोगों की भावना पर चोट की कि भगवान राम का असतित्व साबित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कांग्रेस की यह कहकर भी आलोचना की कि वह सच्चर समिति की सिफारिशों को लागू कर धार्मिक आधार पर देश को बाँटने की कोशिश कर रही है।