शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. Will save the people of Gujarat from the deceit of BJP's double engine
Written By
Last Modified: रविवार, 6 नवंबर 2022 (15:34 IST)

भाजपा के 'डबल इंजन' के धोखे से गुजरात के लोगों को बचाएंगे : राहुल गांधी

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी गुजरात के लोगों के साथ किए वादों को पूरा करेगी और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के 'डबल इंजन' के धोखे से बचाएगी। गांधी ने ट्वीट किया, 500 (रुपए) में एलपीजी सिलेंडर, युवाओं को 10 लाख नौकरियां, किसानों का तीन लाख (रुपए) तक कर्ज माफ- हम, गुजरात के लोगों से किए सारे वचन निभाएंगे।

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, भाजपा के ‘डबल इंजन’ के धोखे से बचाएंगे, प्रदेश में परिवर्तन का उत्सव मनाएंगे।गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होगा तथा मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है। इससे पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीट में से भाजपा ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीट जीती थीं।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
गुजरात विधानसभा चुनाव : बैंकों को संदिग्ध लेनदेन की जानकारी देने का निर्देश