Hanuman Chalisa

राहुल गांधी को इस नेता ने क्यों कहा गप्पीदास...

Updated: रविवार, 26 नवंबर 2017 (12:57 IST)
अहमदाबाद। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गप्पीदास बताया और उन पर भाजपा शासित प्रदेश के बारे में मतगढ़ंत आंकड़े पेश करने के आरोप लगाए।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और हार्दिक पटेल के बीच गठजोड़ से भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर किसी प्रकार के खतरे की बात को नकारते हुए कांग्रेस पर जातिवाद का सहारा लेने और विभिन्न जाति के नेताओं से चुनाव प्रचार कराने का आरोप लगाया है।
 
रूपाणी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आरक्षण के मुद्दे पर लोगों को धोखा दे रही है, वहीं दूसरी ओर आंदोलन करने वाले लोग चुनाव के लिए टिकट चाह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हार्दिक पटेल का दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को खुला समर्थन कोई चुनावी गठबंधन नहीं हैं बल्कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि जो मुझे समझ आया है उस आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि इसका भाजपा पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि इनका असली चेहरा सामने आ चुका है। उन्होंने आरक्षण की मूल मांग को एक तरफ रख दिया है और आंदोलनकारी कांग्रेस का टिकट पाने के लिए लाइन में लगे हैं।
 
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस इस बारे में कुछ नहीं बोल रही है कि (अगर वह सत्ता में आई तो) वह पाटीदारों को आरक्षण कैसे देगी और वह (हार्दिक पटेल) कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा कर रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि ‘सौदेबाजी’ हुई है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 फीसदी की तय सीमा से आगे जा कर आरक्षण देने का कांग्रेस का फार्मूला लोगों को छलने का एक प्रयास है और यह काम भी नहीं करेगा। इससे ही सौदे का पता चलता है।
 
उन्होंने कहा कि चूंकि विपक्ष के पास हमारे खिलाफ कोई मुद्दा नहीं हैं इसलिए वह जातिवाद का सहारा ले रही है। कांग्रेस हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकुर (ओबीसी नेता), जिग्नेश मेवानी( दलित कार्यकर्ता) और आदिवासी नेता छोटू वसावा से अपना चुनाव प्रचार करा रही है। कुल 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरण में नौ और 14 दिसंबर को चुनाव होने हैं। मतों की गणना 18 दिसंबर को होगी। (भाषा) 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

दरगाहों-मस्जिदों में पक्षियों को दाना डालने पर रोक से कश्मीर में बवाल, वक्फ बोर्ड ने बदला आदेश

सौराष्ट्र में भारी बारिश, लंबे अंतराल के बाद बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

अगला लेख