ramcharitmanas

राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी पर दागा 13वां सवाल

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (14:53 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बिना उन्हें ‘मौनसाहब’ करार दिया और उनसे सवाल किया कि लोकपाल के गठन को क्यों दरकिनार किया गया? राहुल ने ‘22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब’ श्रृंखला के तहत केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी की सरकार से 13वां सवाल किया। 
 
उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया कि 'कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार, किया लोकपाल क्यों दरकिनार?’ उन्होंने सवाल किया, ‘जीएसपीसी (गुजरात राज्य पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन), बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार, मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार।’ कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि लम्बी है लिस्ट और ‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?’ गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष इस श्रृंखला के तहत भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न मुद्दों पर टि्वटर के जरिए जवाब मांगते आए हैं।

गुजरात चुनाव में पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को हो चुका है तथा दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा। (भाषा) गुजरात चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं। राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी को 'मौन साहब' कहा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा है कि वे सवालों का जवाब कब देंगे? उन्होंने कहा कि शाह-जादा पर मोदी चुप क्यों हैं। यह है राहुल गांधी का 13वां सवाल-
 
22 सालों का हिसाब
#गुजरात_मांगे_जवाब
 
13वां सवाल :
 
कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार
किया लोकपाल क्यों दरकिनार?
 
GSPC, बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार
मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार
 
लंबी है लिस्ट
और ‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार
किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख