dharma sangrah

मोदी पाकिस्तान-चीन की बात करते हैं, गुजरात की नहीं : राहुल

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (07:40 IST)
थरड़/सावली। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह गुजरात चुनावों में पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और जापान की बात कर रहे हैं लेकिन अपने गृह राज्य के बारे में नहीं बोल रहे हैं।
 
राहुल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी पर चुप्पी साधने के लिए भी मोदी पर सवाल उठाए। दावा किया जाता है कि उनकी कंपनी का टर्नओवर भाजपा के केंद्र में सत्तारूढ़ होने के बाद कई गुना बढ़ गया।
 
राहुल ने कहा कि मोदी गुजरात में अपने प्रचार का मुद्दा लगातार बदल रहे हैं। राहुल को आज ही कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
 
उन्होंने कहा कि पहले नर्मदा के पानी पर बात की गई लेकिन जब किसानों ने कहना शुरू किया कि उनके खेतों तक पानी पहुंचा ही नहीं तो मोदी ने पटरी बदल दी और ओबीसी मुद्दों पर बोलने लगे। जब लोगों ने उसे भी पसंद नहीं किया तो वह विकास के मुद्दों पर चले गए लेकिन लोगों ने इसकी भी हवा निकाल दी।
 
बनासकांठा जिले में उन्होंने एक सभा में कहा कि अब मोदी जी अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान और जापान की बात करते हैं। मोदी जी, यह चुनाव गुजरात के भविष्य को लेकर है। कृपया गुजरात के बारे में भी कुछ बोलिए।
 
राहुल का इशारा साफ तौर पर प्रधानमंत्री के सोमवार को बयान की तरफ था जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान गुजरात विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है और मणिशंकर अय्यर के ‘नीच’ वाले बयान से एक दिन पहले अय्यर के आवास पर उस देश के कुछ वर्तमान और पूर्व अधिकारियों की बैठक हुई थी।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अपने भाषणों में प्रधानमंत्री ने अपना आधा वक्त कांग्रेस की आलोचना में बिताया है।
 
47 वर्षीय राहुल ने कहा कि एक तरफ वह दावा करते हैं कि उन्होंने भारत से कांग्रेस का सफाया कर दिया है तो दूसरी तरफ वह अपना आधा वक्त कांग्रेस को दे रहे हैं। उनके भाषण का शेष आधा समय स्वयं नरेन्द्र मोदी जी के लिए होता है। उन्होंने कहा कि मोदीजी कृपया अपने भाषण में दो-तीन मिनट गुजरात के भविष्य के बारे में भी बात कीजिए।
 
राहुल ने भ्रष्टाचार पर मोदी की चुप्पी पर भी सवाल किए। उन्होंने अमित शाह के बेटे की कंपनी के टर्नओवर के कथित तौर पर काफी बढ़ने को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी अमित शाह से डरते हैं, इसलिए वह जय शाह के बारे में एक भी शब्द नहीं कह रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

PNB की करेंसी चेस्ट से निकले 17 करोड़ के जाली नोट, असली नोट गायब कर ऐसे हुआ खेल

हिमालय क्षेत्र में भविष्य में भी ग्लेशियर फ्लड आने का गंभीर खतरा

तमिलनाडु की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी TET पर शिक्षकों को राहत देने की उठी मांग

चांद या मंगल पर कैसा होगा इंसानों का आशियाना? भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया खास 'BHEEM' प्रोजेक्ट का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख