kalsarpa dosh calculator
✕

बड़ा खुलासा, रॉबर्ट वाड्रा से गुपचुप मिले थे हार्दिक पटेल

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (21:13 IST)
गांधीनगर। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल के करीबी सहयोगी दिनेश बांभणिया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि गुजरात चुनाव से पहले हार्दिक ने दिल्ली में राबर्ट वाड्रा से गुपचुप मुलाकात की थी।


हार्दिक के साथ राजद्रोह के एक मामले में सह-आरोपी तथा अब भी पास के वरिष्ठ नेता दिनेश ने यहां पत्रकारों से कहा कि हार्दिक ने करीब चार माह पहले वाड्रा से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसकी जानकारी बाद में उन्हें दी गई।

दिनेश ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बोटाद में नहीं हो सकी एक सभा के लिए पास को 81 लाख रुपए दिए थे और बाद में यह पैसा पाटीदार आंदोलन के शहीदों के परिजनों को दो अन्य लोगों को देने का फैसला हुआ था, पर ऐसा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आरक्षण के मुद्दे पर पाटीदार समाज को धोखा दिया है। वह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि अन्य पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण से छेड़छाड़ के बिना कांग्रेस कैसे पाटीदारों को इसका लाभ दिलाएगी। उन्होंने कहा कि हार्दिक का कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करना सही नहीं है। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख